VIDEO: RCB की पहली WPL जीत का राज; मैच से पहले खिलाड़ियों से बात करने पहुंचे थे विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पुरुष फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान और मौजूदा खिलाड़ी विराट कोहली ने आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच से पहले खिलाड़ियों को प्रेरक भाषण दिया.

Published date india.com Updated: March 16, 2023 10:19 AM IST
VIDEO: RCB की पहली WPL जीत का राज; मैच से पहले खिलाड़ियों से बात करने पहुंचे थे विराट कोहली

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम ने बुधवार रात यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में अपनी पहली जीत दर्द की. टूर्नामेंट में लगातार पांच मैच हारने के बाद आखिरकार आरसीबी टीम अपना खाता खोलने में कामयाब रही. बैंगलोर की इस जीत के आरसीबी की पुरुष फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बड़ा हाथ रहा जो कि मैच से पहले खिलाड़ियों से बात करने पहुंचे थे.

पूर्व कप्तान कोहली ने आरसीबी की महिला टीम के लिए एक दिल पिघला देने वाला प्रेरक भाषण दिया. RCB के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए आठ मिनट के वीडियो में, कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग में RCB फ्रैंचाइजी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव की कहानियां सुनाकर महिला टीम को प्रेरित करते हुए सुना जा सकता है. कप्तान मंधाना समेत आरसीबी की महिला टीम की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने कोहली के हर शब्द को बड़े ध्यान से सुना.


इस बीच, आरसीबी महिला टीम ने प्रतियोगिता के पहले पांच मैच हारने के बाद आखिरकार 15 मार्च (बुधवार) को 2023 डब्ल्यूपीएल में अपना खाता खोला. स्मृति मंधाना की टीम ने नवी मुंबई में डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में यूपी वारियर्स को पांच विकेट से हराया.

136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की अनकैप्ड बल्लेबाज कनिका आहूजा ने 30 गेंदों में 46 रन की पारी खेलक टीम को जीत दिलाई. इससे पहले यूपी की पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी ने तीन विकेट लिए थे.

पेरी ने चार ओवरों में 3/16 के आंकड़े के साथ वापसी की और सोफी डिवाइन की पसंद का समर्थन किया, जिन्होंने दो विकेट हासिल किए. साथ बी सोभना आशा और मेगन शुट्ट ने भी एक-एक विकेट हासिल किया.

बुधवार को मिली जीत के बाद आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. हालांकि आरसीबी अभी भी तकनीकी तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है लेकिन आखिरी स्टेज तक पहुंचने की संभावना बनाए रखने के लिए मंधाना की टीम को आगे के सभी मैच जीतने होंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.