WBBL 2023: एडिलेड स्ट्राइकर्स ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, रोमांचक फाइनल में ब्रिस्बेन हीट को 3 रन से हराया

WBBL 2023 Final: एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम अब महिला बिग बैश लीग में दो बार खिताब जीतने वाली चौथी टीम बन गई है. साथ ही वो ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बाद तीसरी ऐसी टीम है, जिसने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है.

Published date india.com Published: December 2, 2023 6:46 PM IST
WBBL 2023, Adelaide Strikers, Brisbane Heats,
WBBL 2023, Adelaide Strikers, Brisbane Heats,

एडिलेड: डिफेंडिंग चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heats) को 3 रन से हराकर लगातार दूसरी बार महिला बिग बैश लीग (WBBL) का खिताब जीत लिया. एडिलेड स्ट्राइकर्स ने खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए. इसके जवाब में ब्रिस्बेन हीट की टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद 8 विकेट पर 122 रन ही बना सकी.

ब्रिस्बेन हीट को फाइनल में जीत के लिए अंतिम ओवर में 12 रनों की दरकार थी, लेकिन एमांडा जेद वेलिंग्टन (Amanda-Jade Wellington) ने 20वें ओवर में कमाल की गेंदबाजी करके एडिलेड स्ट्राइकर्स को लगातार दूसरे सीजन में चैंपियन बना दिया. वेलिंग्टन ने इस निर्णायक ओवर में केवल नौ रन खर्चे और दो विकेट लेकर ब्रिस्बेन हीट की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. वेलिंग्टन को उनकी मैच विनिंग गेंदबाजी के लिए फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इस जीत के साथ ही एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम अब महिला बिग बैश लीग में दो बार खिताब जीतने वाली चौथी टीम बन गई है. साथ ही वो ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बाद तीसरी ऐसी टीम है, जिसने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड ने 5 रन के स्कोर पर केटी मैक (5) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट (34) और कप्तान ताहलिया मैकग्राथ (38) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. ब्रिस्बेन हीट के लिए निकोला हैनकॉक ने शानदार बॉलिंग करते हुए 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिस्बेन हीट ने 5.2 ओवर में एक विकेट पर 32 रन बना लिए थे. लेकिन टीम मध्य ओवरों में लड़खड़ा गई. एडिलेड की कप्तान मैक्ग्राथ ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर हीट का स्कोर 62/4 कर दिया. इसके बाद जॉर्जिया रेडमायने (22 गेंदों में 22 रन) और अमेलिया केर (32 गेंदों में 30* रन) भी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.