By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- We All Forgot That He Is Also A Human Being With Emotions Krunal Hails Hardiks World Cup Heroics
हार्दिक को कोसने वाले लोगों को कुणाल पांड्या ने जमकर सुनाया, बोले गंदी बातें कहने...
कुणाल पांड्या ने भाई हार्दिक के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट की है. जिसमें हार्दिक को आईपीएल में हूटिंग करने वाले लोगों को करार जवाब भी दिया गया है.
टी20 विश्व कप 2024 में अपने प्रदर्शन से हार्दिक पांड्या ने एकबार फिर सबको अपना फैन बना लिया है. आईपीएल के दौरान जो फैन उनसे नाराज थे और उनको ट्रोल कर रहे थे. वो सभी फैन्स अब हार्दिक की खूब तारीफ कर रहे है .
जिसको लेकर अब हार्दिक के भाई स्पिन ऑलराउंडर कृणाल पांड्या ने एक पोस्ट की है. कृणाल ने हार्दिक की तारीफ करते हुए कहा की आलोचनाओं के भंवर के बीच लोग भूल गए थे कि उनका छोटा भाई भी भावनाओं से भरा इंसान है.
क्या बोले कृणाल पांड्या
मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद आईपीएल के बीते सत्र में आलोचना का सामना करने वाले हार्दिक ने वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में गेंद और बल्ले से उल्लेखनीय योगदान दिया.कृणाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबी भावनात्मक पोस्ट में लिखा की हार्दिक और मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए लगभग एक दशक हो गया है. पिछले कुछ दिन हमारे लिए काफी यादगार रहे, जिसका हमने सपना देखा था.
हर देशवासी की तरह मैं भी हमारी टीम की सफलता से खुश था और मेरे भाई का इसमें अहम हिस्सा होने के कारण मैं इससे अधिक भावुक नहीं हो सकता.हार्दिक के लिए पिछले छह महीने काफी कठिन रहे हैं. वह जिस दौर से गुजरा वह उसके लायक नहीं था और एक भाई होने के नाते मुझे उसके लिए बहुत-बहुत बुरा महसूस हुआ.हूटिंग से लेकर लोग उसके बारे में गंदी बातें कहने लग गये थे . हम सभी भूल गए कि वह भी भावनाओं से भरा हुआ इंसान है.
आईपीएल में हूटिंग का करना पड़ा था सामना
हार्दिक पांड्या को आईपीएल में रोहित की जगह मुंबई का नया कप्तान बना दिया गया था. जिसके बाद से उनको हर मैच में फैंस के हूटिंग का सामना करना पड़ा था. जिसकी प्रभाव उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा था और वो आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. मगर इस टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से हार्दिक ने हूटिंग करने वालें लोगों को करार जवाब दिया है.
Also Read:
-
IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीद- करो या मरो मैच में मुंबई से हार का बदला लेने उतरेंगे नाइट राइडर्स, रंग में भंग डालना चाहेगी मुंबई
-
IPL 2026: क्या अब मुंबई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या? साथी खिलाड़ी ने दिया साफ-साफ जवाब
-
IPL 2026: मैं हार्दिक पांड्या की इस सीजन कप्तानी का रिव्यू नहीं करूंगा- ऐसा क्यों बोले रविचंद्रन अश्विन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें