IND vs ENG: राजकोट में टीम इंडिया का बंटाधार, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इन्हें ठहराया हार का कसूरवार

Suryakumar Yadav on Team India Defeat:

Published date india.com Published: January 29, 2025 9:16 AM IST
IND vs ENG: राजकोट में टीम इंडिया का बंटाधार, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इन्हें ठहराया हार का कसूरवार
Suryakumar Yadav on Team India Defeat

राजकोट: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (24 रन पर 5 विकेट) के 5 विकेट हॉल के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के हाथों 26 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 145 रनों पर रोक दिया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है.

भारतीय बल्लेबाजों ने फिर कटाई नाक! 426 दिन बाद घर में टीम इंडिया को मिली हार, इंग्लैंड ने की सीरीज में वापसी

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कह, ” मुझे लगा कि दूसरी पारी के दौरान ओस आएगी लेकिन ऐसा कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. हार्दिक और अक्षर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय मुकाबला मेरे हाथ में था, लेकिन इंग्लैंड की जीत में आदिल रशीद ने काफी अहम भूमिका अदा की और यही वजह है कि वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं.”

कप्तान ने आगे कहा, आदिल ने हमारे बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करने का भी अधिक मौका नहीं दिया. इसी वजह से हमने भी अपनी प्लेइंग 11 में स्पिनर्स को अधिक शामिल किए थे. हर मैच से हमें कुछ ना कुछ सीखने का मौका मिलता है और इस मैच में हमें बल्लेबाजी के नजरिए से काफी कुछ सीखने को मिला जिससे मुझे यकीन है कि हम आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे.”

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ICC ने अपने सबसे बड़े अवॉर्ड से किया सम्मानित

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारतीय टीम को अपने घर में 10 लगातार टी-20 मैच में जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया को यह हार लगभग 426 दिन बाद मिली है. शमी ने 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की लेकिन वरूण चक्रवर्ती ने फिरकी का जादू बिखेरते हुए पांच विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया.

T20I क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज, चक्रवर्ती ने रचा इतिहास

वरुण चक्रवर्ती ने अपने T20I करियर में दूसरी बार ‘पंजा’ खोला है. मिस्ट्री स्पिनर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए. सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ” वरुण प्रैक्टिस के दौरान काफी कड़ी मेहनत करते हैं और वह काफी अनुशासित भी हैं जिसका परिणाम हमें मैदान पर देखने को मिल रहा है.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.