हम जैसे विराट कोहली पर सख्त थे वैसे रोहित शर्मा पर भी होना होगा: गौतम गंभीर

रोहित शर्मा लगातार बड़ी पारियां खेलने से चूक रहे हैं. वह अच्छे स्टार्ट मिलने के बावजूद शतक नहीं जमा पा रहे हैं. इस पर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने दी यह सलाह...

Published date india.com Published: January 16, 2023 9:24 AM IST
हम जैसे विराट कोहली पर सख्त थे वैसे रोहित शर्मा पर भी होना होगा: गौतम गंभीर
रोहित शर्मा @BCCITwitter

विराट कोहली (Virat Kohli) अब पूरी तरह रंग में आ गए हैं लेकिन भारतीय टीम की चिंताएं कम नहीं हो रही हैं. उसकी नई मुश्किल स्टार ओपनिंग बल्लेबाज और टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फॉर्म है. रोहित शर्मा भी लंबे समय से शतक नहीं बना पा रहे हैं. उन्हें कई बार अच्छे स्टार्ट मिले लेकिन वह हर बार शतक से चूक रहे हैं. इस पर भारतीय टीम मैनेजमेंट चिंतित होगा.

भारत को इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है और अगर टीम इंडिया को यह खिताब अपने नाम करना है तो इसमें विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा को भी रन बनाने होंगे. ऐसे में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि वक्त आ गया है कि अब रोहित पर भी वैसी ही सख्ती बरती जाए, जो अब तक विराट कोहली के साथ बरती गई.

भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर स्टार स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट पैनल और कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं. वह भारत की जीत के बाद भारतीय टीम के खेल की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान रोहित शर्मा का जिक्र छिड़ तो गंभीर ने उनके प्रति सख्त रवैया अपनाने की सलाह दी. रविवार को भी रोहित शर्मा को अच्छा स्टार मिल चुका था. वह 49 बॉल खेलकर 42 रन बना चुके थे लेकिन इसके बाद वह डीप स्केयर लेग पर कैच आउट हो गए.

इसके रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. अब वह 50 इंटरनेशनल पारियों से कोई शतक नहीं जमा पाए हैं. जब गंभीर ने उनके इस अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में सुना तो वह भी हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने कहा, ‘वक्त आ गया है कि अब रोहित को भी उसी तरह सख्ती से ट्रीट किया जाए, जिस तरह कुछ महीने पहले तक विराट कोहली को किया जा रहा था, जब वह शतक नहीं बना पा रहे थे.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें उनसे उसी तरह बात करनी चाहिए जैसे हम विराट से कर रहे थे, जब वह बीते साढ़े 3 साल से 100 नहीं बना पा रहे थे. तो हमें रोहित शर्मा पर भी एक समान सख्ती बरतनी चाहिए. क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 पारियां बहुत ज्यादा हैं.’

41 वर्षीय गंभीर ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि आप एक या दो सीरीज से शतक नहीं जमा पाए हैं. और यह एक चीज है जो पिछले वर्ल्ड कप से रोहित शर्मा में नहीं दिख रही है. वह बड़े शतक बनाने के आदी हैं. इस समय भी वह अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं. वह बॉल को अच्छे से मार रहे हैं लेकिन उन्हें इन पारियों को शतक में तब्दील करना ही होगा.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गंभीर ने आगे कहा, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली में अलग रही है वह शतक न बनाना ही है. विराट ने इस आदत को वापस पा लिया है और अब वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा को इसे वापस लाना होगा. क्योंकि अगर वर्ल्ड कप में भारत को अच्छा करना है और यह खिताब जीतना है तो फिर इन दोनों का लय में होना बहुत जरूरी है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.