Gem जेमिमा के लिए विराट कोहली ने लिखा खास मेसेज, भारत की रिकॉर्ड जीत पर किंग ने क्या कहा

Jemimah Rodrigues ने महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कमाल की सेंचुरी लगाई. उनकी पारी पर विराट कोहली ने खास तौर पर कॉमेंट किया है.

Published date india.com Published: October 31, 2025 1:05 PM IST
virat-kohli-melbourne
virat-kohli-melbourne

भारत ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया. भारत के सामने 339 रन का टारगेट था जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारत की ओर से जेमिमा रोडरिग्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 127 रन की पारी खेली. टीम इंडिया ने महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया. और तो और भारत ने वर्ल्ड कप में 15 मैचों से चले आ रहे ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को भी रोक दिया. टीम इंडिया की इस जीत के बाद लगातार बधाइयां मिल रही हैं. और इसमें विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है. रन-चेज मास्टर कोहली ने खास तौर पर जेमिमा रोडरिग्स की तारीफ की.

विराट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम पर हमारी टीम ने क्या कमाल की जीत हासिल की. हमारी लड़कियों ने शानदार तरीके से लक्ष्य हासिल किया. और इस बड़े मैच में जेमिमा ने सबसे अच्छा खेल दिखाया. दृढ़ता, विश्वास और जुनून का लाजवाब खेल. बहुत बढ़िया. टीम इंडिया.

जेमिमा एक वक्त पर काफी थक गई थीं. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और क्रीज पर टिकी रहीं. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए. और आखिर तक भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं.

गुरुवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलीसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. 22 साल की फीबी विचफील्ड ने 119 रन की पारी खेली. बाएं हाथ की इस बल्लेबाज का भारत के खिलाफ यह दूसरा वनडे शतक था.  ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन का स्कोर बनाया. और भारत के लिए यह स्कोर काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था. लेकिन टीम इंडिया ने कभी हार नहीं मानी और लगातार ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखने का काम किया. भारत के लिए जेमिमा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन की पारी खेली. 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन के बड़े अंतर से हराया था. फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई में ही खेला जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.