West Indies Created An Unwanted Record Bowled Out On 27 Against Australia
ऑस्ट्रेलिया ने मचा दी तबाही, वेस्टइंडीज सिर्फ 27 पर ढेर, जीरो पर आउट होने का बन गया रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह डे-नाइट टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीम बन गई है. टीम सिर्फ 27 रन पर ऑल आउट हो गई. जो टेस्ट में दूसरा सबसे कम स्कोर है.
टेस्ट क्रिकेट के लिए 14 जुलाई का दिन बहुत ही अनोखा रहा. भारत को लॉर्ड्स में रोमांचक टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर कैरेबियाई देश में वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह हरा दिया. वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में सिर्फ 27 रन पर ऑल आउट हो गई. यह टेस्ट क्रिकेट का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है.
वेस्टइंडीज के सामने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य था. लेकिन टीम बुरी तरह से असफल रही. और सिर्फ 27 पर ही सिमट गई. यह टेस्ट क्रिकेट में 70 साल का सबसे कम स्कोर है. यह डे-नाइटटेस्ट मैच में सबसे कम स्कोर है. इस मैच में कुल सात बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए.
मिशेलस्टार्क, जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे थे ने टॉपऑर्डर को बुरी तरह से उखाड़ फेंका. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए. उन्होंने अंत में छह विकेट लिए. वहीं स्कॉटबोलैंड ने हैटट्रिक ली. वेस्टइंडीज की टीम लाइट्स में बुरी तरह से असफल रही. वेस्टइंडीज की टीम किसी तरह का कोई जुझारूपन नहीं दिखा पाई. एकतरफा मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से पस्त नजर आई.
26 –न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड– 1955
27 – वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, किंग्स्टन, 2025
Add India.com as a Preferred Source
30 –साउथअफ्रीका बनाम इंग्लैंड, ग्वेबेरहा, 1986
30 –साउथअफ्रीका बनाम इंग्लैंड, बर्मिंगम, 1924
इसके साथ ही स्टार्क ने अपने 100वें टेस्ट मैचों में 400 विकेट भी पूर कर लिए. बोलैंडटेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.