West Indies Cricket Decline Is Like Cancer Which Developed Long Back Says Daren Sammy
क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खस्ता हाल को पूर्व कप्तान ने बताया मैनेजमेंट का कैंसर, जानें- क्या-क्या बोले...
बीते कुछ दशकों से वेस्टइंडीज की हालत क्रिकेट के मैदान पर खस्ता है कभी वह वनडे वर्ल्ड कप में क्वॉलीफाई नहीं कर पाती है तो कभी टी20 वर्ल्ड कप का टिकट भी उससे छूट जाता है. टेस्ट क्रिकेट में तो उसका हाल और भी बुरा है. पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने इसकी वजह मैनेजमेंट को बताया है.
इन दिनों क्रिकेट में वेस्टइंडीज की हालत खस्ता है टीम किसी भी फॉर्मेट में अपनी धाक तो छोड़िए कहीं टिक भी नहीं पा रही है. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने इसका कारण मैनेजमेंट को बताया है, जिसे उन्होंने मैनेजमेंट का कैंसर करार दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसकी शुरुआत बहुत पहले हो गई थी. दो बार के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान का मानना है कि प्रदर्शन के दम पर अगली पीढ़ी के लिए छोटे फॉर्मेट के कई रोल मॉडल हैं और संसाधन उपलब्ध होने पर ही वे खेल सकते हैं.
यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट में क्या दिक्कत है और उन्हें इसे लेकर कैसा महसूस होता है? इस पर सैमी ने कहा, ‘आखिरी बार हमने यहां टेस्ट सीरीज 1983 में जीती थी, जब मैं पैदा हुआ था.’ वेस्टइंडीज ने पिछले 42 साल में भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.
सैमी ने कहा, ‘मुझे पता है कि मुझ पर नजरें होंगी. हम आलोचना से कतराते नहीं हैं लेकिन समस्या की जड़ दो साल पुरानी नहीं है. यह बहुत पहले शुरू हो गया था.’ उन्होंने कहा, ‘यह कैंसर की तरह है जो व्यवस्था में पहले से था. अगर आपको कैंसर नहीं होता तो आपको पता है कि क्या होता है. यह स्तन कैंसर जागरूकता का महीना है. तो इसे कहने का यह एक अच्छा तरीका है कि हमारी समस्याएं सतह पर नहीं हैं. ये हमारी व्यवस्था में गहराई से जड़ें जमा चुकी है.’
वेस्टइंडीज को भारत ने पहले टेस्ट में एक पारी और 140 रन से हराया. सैमी ने खेद जताया कि जब वेस्टइंडीज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम थी तब उस तरह से इसका व्यावसायिक फायदा नहीं उठा सकी जो भारत ने शीर्ष टीम बनने के बाद उठाया.
उन्होंने कहा, ‘हम पांच टेस्ट मैच खेल रहे हैं. चार महीने एक ही जगह पर. दुनिया का मनोरंजन कर रहे हैं जहां दूसरे बोर्ड को फायदा हुआ है. पिछले कुछ वर्षों में, चाहे वह प्रबंधन की कमी हो, विरोध हो, या जो भी हो, हमें आगे बढ़ने और आगे बढ़ने में मदद के लिए वित्तीय संसाधनों की जरूरत है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.