By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- West Indies Registered Their First Odi Series Win Over England In Home After 25 Long Years
WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने रचा कीर्तिमान, 25 साल बाद घर में इंग्लैंड को दी मात
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में हराकर बड़ा कारनामा कर दिया है. विंडीज टीम ने 25 साल बाद घर में इंग्लिश टीम को मात दी.
ब्रिजटाउन। कीसी कार्टी के अर्धशतक और रोमारियो शेफर्ड की 28 गेंदों पर 41 रन की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने तीसरे और अंतिम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती. बारिश के कारण मैच को पहले 43 और फिर बाद में 40 ओवर का कर दिया गया. इंग्लैंड के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन फिर से जारी रहा और उसकी टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन ही बना पाई. बता दें, वेस्टइंडीज की 25 साल में इंग्लैंड के खिलाफ ये पहली घरेलू वनडे सीरीज जीत है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने घर में 1997-98 में इंग्लैंड को मात दी थी.
बारिश के कारण वेस्टइंडीज की पारी शुरू होने में देर लगी, जिससे उसके सामने 34 ओवर में 188 रन का लक्ष्य रखा गया. वेस्टइंडीज ने 31.4 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की.
That winning feeling.🏆#WIvENG #WIHomeForChristmas pic.twitter.com/3EwRNx210k
— Windies Cricket (@windiescricket) December 10, 2023
वेस्टइंडीज की तरफ से शेफर्ड के अलावा कार्टी ने 50 और एलिस अथनेज ने 45 रन का योगदान दिया. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की. तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने 29 रन देकर तीन विकेट लेने के अलावा नाबाद 13 रन भी बनाए और वनडे में उन्हें पदार्पण पर ही मैन ऑफ द मैच चुना गया. शेफर्ड और फोर्ड ने 69 रन की अटूट साझेदारी की.
इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर 5 विकेट पर 49 रन था. इसके बाद बेन डकेट (71) और लियम लिविंगस्टोन (45) विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की. वेस्टइंडीज की तरफ से फोर्ड के अलावा अलजारी जोसेफ ने 61 रन देकर तीन और शेफर्ड ने 50 रन देकर दो विकेट लिए.
Also Read:
-
VIDEO: बाउंसर की मार- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को हेल्मेट पर लगी बॉल, जमीन पर लेटा फिर हेल्मेट पर मार दी लात, मैच रद्द
-
IPL के बाद अपने घर में कहां-कहां और कब-कब खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हो गया ऐलान- एक टच में पूरी जानकारी...
-
जल्द घर लौटेंगे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, ICC ने किया खास इंतजाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें