वर्ल्ड कप खत्म- वनडे में नई शुरुआत करेंगे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज, कैरेबियाई टीम में 2 नए चेहरे

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें दिसंबर में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेंगी. इंग्लैंड की टीम इस बार विंडीज दौरे पर जा रही है.

Published date india.com Published: November 21, 2023 1:34 PM IST
West Indies
वेस्टइंडीज @Twitter

सेंट जोन्स. वनडे वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें इस फॉर्मेट में एक बार फिर नई शुरुआत के लिए अगले महीने से एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी. 2019 की वर्ल्ड कप चैम्पियन इंग्लैंड 2023 वर्ल्ड कप में फ्लॉप साबित हुई, जबकि 2 बार की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज इस बार वर्ल्ड कप में क्वॉलीफाई भी नहीं कर पाया. दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए अभी अपनी कमर कसना शुरू कर देंगी. इस कड़ी में दोनों टीमें अगले महीने से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत करने उतरेंगी.

वेस्टइंडीज ने इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड के रूप में दो नए चेहरे अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए हैं. विकेटकीपर शेन डाउरिच और सलामी बल्लेबाज केजॉर्न ओटले की टीम में वापसी हुई है. डाउरिच ने अपना एकमात्र वनडे मैच 2019 में खेला था, जबकि ओटले ने जनवरी 2021 में दो वनडे मैच खेले थे.

शाई होप की अगुवाई वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 और 6 दिसंबर को एंटीगा तथा 9 दिसंबर को बारबाडोस में वनडे मैच खेलेगी. इसके बाद दोनों टीम के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है: शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाज़े, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, शेन डाउरिच, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, केजोर्न ओटले, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस.

बता दें वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज की टीम को उस वक्त झटका लगा था, जब वह वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर्स खेलने जिम्बाब्वे गई और यहां वह इस वैश्विक टूर्नामेंट में क्वॉलीफाई नहीं कर पाई.

दूसरी ओर इस बार अपना खिताब बचाने के मकसद से उतरी इंग्लैंड की टीम भी औंधे मुंह गिर गई. वह राउंड रॉबिन में खेले 9 मैचों में से सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर पाई और अंतिम 4 में नहीं पहुंच सकी. दोनों टीमें अब अगले वर्ल्ड कप से पहले अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.