By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- West Indies Vs England Date Time Wi Vs Eng Live Streaming Details When And Where To Watch 1st Odi In Antigua
WI vs ENG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे
WI vs ENG: इंग्लैंड की टीम पहले वनडे मैच से वेस्टइंडीज के दौरे का आगाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
WI vs ENG Live Streaming: वर्ल्ड कप 2023 में निराशानजक प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पिछले 102 वनडे मैचों में से 52 जीते हैं, जबकि मेजबान टीम 44 मैचों में बाजी मारने में सफल रही है. छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है. इस वनडे सीरीज के जरिए इंग्लैंड की टीम नया आगाज करना चाहेगी. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम घर में कड़ी चुनौती पेश करने के इरादे से उतर रही है. आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देखें 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच..
West Indies vs England: Date & Time, WI vs ENG Live Streaming Details
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच कब शुरू होगा?
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार, 3 दिसंबर को शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
📍 Antigua
New beginnings in the Caribbean ⏳#EnglandCricket | #WIvENG pic.twitter.com/xNbMHKfRTT
— England Cricket (@englandcricket) December 2, 2023
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच का कोई लाइव प्रसारण नहीं होगा. लेकिन फैन्स फैनकोड ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
इंग्लैंड वनडे टीम:
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, फिल साल्ट, जोश टंग, जॉन टर्नर.
वेस्टइंडीज वनडे टीम:
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, एलिक अथानाज़े, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, केजोर्न ओटले, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस.
Also Read:
-
TEST इतिहास के 5 सबसे छोटे मैच, जिसमें टीमों ने दर्ज की शानदार जीत, यह देश है नंबर-1 पर
-
Most runs for England in ODIs: वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जो रूट ने रचा इतिहास
-
WI vs ENG: लुईस-होप ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को चटाई धूल, वेस्टइंडीज ने 200 प्लस के लक्ष्य को 19वें ओवर में किया चेज
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें