पहले मैच में मिली हार का बदला लेगी वेस्टइंडीज, कप्तान ब्रेथवेट ने मैच से पहले बताया पूरा प्लान

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने बड़ा खुलासा किया है. इस मैच को लेकर उन्होंने अपना प्लान बताया है.

Published date india.com Published: July 18, 2024 9:00 AM IST
पहले मैच में मिली हार का बदला लेगी वेस्टइंडीज, कप्तान ब्रेथवेट ने मैच से पहले बताया पूरा प्लान

वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर आई है. जिसके पहले टेस्ट मैच में टीम को काफी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. वही लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए इस मुकाबलें में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला आज से नॉटिघंम के मैदान पर खेला जाना है. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पलटवार करने को लेकर प्लान बना रही है. वही इस मैच में जीत दर्ज करके इंग्लैंड की टीम सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी.

दूसरे टेस्ट मैच से पहले क्या बोले क्रेग बेथवेट

दूसरे मैच से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने प्रेस कांफ्रेंस में अपने प्लान को लेकर बात की है. ब्रेथवेट ने कहा की हमारा प्लान काफी सिंपल है हमें उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी.हमें उनके गेंदबाजों के खिलाफ कोई रास्ता खोजना होगा और हम कुछ चर्चांओं के जरिए भी चीजों को बदल सकते है. कप्तान ने कहा की हमें बल्लेबाजी से अभी भी काफी उम्मीद है और इसमें हम अच्छा कर सकते है.

पिछले मैच में गेंदबाजों ने कुछ गलती की मगर उन्होंने इंग्लैंड के 10 विकेट भी झटके. जो कि हमारे लिए एक सकरात्मक चीज रही है और इस मैच में हमारे लिए काफी सिंपल है हमें बस मैदान पर जाकर रन बनाना है. ये काफी आसान है. वही इस मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम घोषित कर दी है जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पहले मैच में गस एटकिंसन ने मचाई थी तबाही

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपना डेब्यू कर रहे थे. लेकिन उस मैच में ही गस एटकिंसन ने अपनी गेंदबाजों से विरोधी टीम को इतना परेशान किया की वो पहली बार में मात्र 114 रनों पर ही ढेर हो गए. इसके साथ ही एटकिंसन ने पहली पारी में अपने नाम 7 विकटे झटके तो वही दूसरी पारी में अपने नाम 5 विकेट लेकर पूरे मैच में 12 विकेट झटक लिए. उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. अब दूसरे टेस्ट मैच में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए गस एटकिंसन एक बड़ा खतरा होगें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.