IND vs PAK: क्या हाथ मिलाएंगे भारत-पाकिस्तान, महामुकाबले से पहले यह बोले दोनों कप्तान

India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे. इस पर दोनों कप्तानों ने क्या राय दी है.

Published date india.com Updated: February 14, 2026 6:37 PM IST
IND vs PAK: क्या हाथ मिलाएंगे भारत-पाकिस्तान, महामुकाबले से पहले यह बोले दोनों कप्तान
हाथ मिलाने के सवाल पर क्या बोले भारत और पाकिस्तान के कप्तान

कोलंबो: क्या भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हाथ मिलाएंगे? यह भी एक रोचक सवाल है. और इस पर भारत और पाकिस्तान दोनों के कप्तान ने अपनी राय दी है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, दोनों से उनकी अपनी-अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इससे जुड़ा सवाल पूछा गया. और दोनों ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया.

आगा ने कहा कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए जिसक लिए वह जाना जाता है. वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी 24 घंटे इंतजार करने को कहा. यानी अभी दोनों कप्तान इस पर खुलकर कुछ कहना नहीं चाहते हैं.

क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे

बीते साल दुबई में एशिया कप के समय से ही दोनों टीमें हाथ नहीं मिला रही हैं. यह टूर्नामेंट पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था. और उसी के बैकग्राउंड में यह टूर्नामेंट खेला गया था. हाथ मिलाने की बात पर जब आगा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘इस बारे में हम कल देखेंगे.’

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इन 7 खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार, कौन लगाएगा बेड़ा पार

आगा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ‘खेल भावना’ को बनाए रखा जाना चाहिए. आगा ने कहा, ‘क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती. लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था. क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है.’

क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कोई सीधा जवाब नहीं दिया. सूर्या ने इस सवाल के जवाब पर कहा, ‘चौबीस घंटे का इंतजार करिए, हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं, अच्छा खाना खाइए और आराम करिए.’ यानी भारतीय खेमा भी इस तरह के सवालों पर ध्यान नहीं देना चाहता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत बनाम पाकिस्तान T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सावधान! पाकिस्तान के इन 5 फैक्टर से बचकर, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

हालांकि खबर आ रही है कि भारतीय खेमा भी इस बार पहले से ज्यादा संयमित है. टीम ने इसका फैसला आला अधिकारियों पर छोड़ दिया है. टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी. भारतीय टीम अभी खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर रही है. पहलगाम हमले के बाद अब भी परिस्थितियां काफी संवेदनशील हैं.

मैच देखने कौन-कौन पहुंचेगा मैदान पर

इस मैच को देखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुमेर अहमद कोलंबो पहुंचेंगे. वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मौजूद रहेंगे.

भारत की ओर से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मान्हस, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की उपस्थिति की संभावना है. बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है.

उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने यह फैसला लिया है. आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि इन पांचों देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें.’

एजेंसी- भाषा (इनपुट)

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.