ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले गुड़गांव की अपनी प्रॉपर्टी की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई विकास कोहली के नाम कर दी है. विराट अपने भाई के साथ तहसील पहुंचे थे और वहां उन्होंने कागजात पर दस्तखत किए थे. ऐसे में लोगों के मन में एक बार फिर सवाल उठा है कि आखिर विराट के भाई करते क्या हैं. उनका क्या कारोबार है.
विकास कोहली भी अपने छोटे भाई की तरह फिटनेस के दीवाने हैं. आप अकसर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैचों के दौरान टीवी पर देखते हैं. वह काफी फिट नजर आते हैं. विकास कोहली गुड़गांव में बिजनेसमैन हैं. उनकी पत्नी का नाम चेतना कोहली है. उनके बेटे का नाम आर्यवीर कोहली है. वह हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में भी खेले हैं.
इसके साथ ही विकास विराट कोहली के बिजनेस One8 में भी साझेदार हैं. वह विराट कोहली के बिजनेस One8 Commune को कामयाबी के चलाते हैं. यह एक हाईऐंड रेस्तरां और बार चेन है. और साथ ही One8 Select भी है जो एक मशहूर शॉपिंग और रीटेल बिजनेस है.
विराट की गुरुग्राम के DLF सिटी फेज-1 में एक आलीशान कोठी है. इस कोठी की कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके साथ ही उनका एक फ्लैट भी है.
ॉविराट और अनुष्का अब इंग्लैंड में शिफ्ट हो गया है. और ऐसे में उन्होंने गुड़गांव की प्रॉपर्टी के लिए अपने भाई को अधिकार सौंपने का फैसला किया. इस कानूनी अनुमति के साथ, विकास कोहली अब विराट की ओर से संपत्ति और उससे जुड़े मामलों का प्रबंधन और देखरेख कर सकते हैं.
क्या है जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी?
जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी एक कानूनी प्रावधान है जो किसी व्यक्ति को किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी ओर से कानूनी या वित्तीय मामलों को संभालने का अधिकार देता है. इसमें प्रॉपर्टी के मैनेजमेंट, कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करना या वित्तीय लेनदेन करना शामिल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
More Stories
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.