RCB vs DC Final Live Streaming: WPL के चौथे सीजन का फाइनल आज, कब, कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
RCB vs DC Final Free Live Streaming Details in Hindi: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल गुरुवार की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है.यहां जानें मैच की फुल डिटेल्स...
WPL 2026 फाइनल RCB vs DC @WPL-BCCI
RCB vs DC Final Free Live Streaming Details in Hindi: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें गुरुवार की शाम बडोदरा के BCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दो सीजन पहले भी इस खिताब के लिए ये दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने थीं, जहां तब RCB ने दिल्ली को हराकर अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया था. दिल्ली की टीम लगातार चौथी बार इस लीग के फाइनल में पहुंची है लेकिन अभी तक उसे खिताब जीतने का गौरव नहीं मिला है. दो बार वह मुंबई इंडियन्स (MI) के हाथों हार गई, जबकि एक बार उसे RCB ने मात दी. जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली की टीम अपने चौथे प्रयास में यह खिताब जीतना चाहेगी.
फैन्स इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बेताब हैं. यहां जानें- इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स...
RCB vs DC के बीच महिला प्रीमियर लीग का फाइनल कब खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच WPL 2026 का फाइनल 5 फरवरी यानी गुरुवार की शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
RCB vs DC के बीच महिला प्रीमियर लीग का फाइनल कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच WPL 2026 का फाइनल मैच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा.
RCB vs DC के बीच महिला प्रीमियर लीग का फाइनल कब खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच WPL 2026 का फाइनल मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मैच का टॉस खेल शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले शाम 7.00 बजे होगा.
RCB vs DC के बीच महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच WPL 2026 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप जियो हॉटस्टार के ऐप पर ले सकते हैं. वहीं अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाह रहे हैं तो इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
WPL फाइनल की टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, सयाली सतघरे (एलिसे पेरी की जगह), श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता.
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, प्रगति सिंह (दीया यादव की जगह), तानिया भाटिया, एडडला स्रुजाना (ममता मादीवाला की जगह), नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें