Who is Akash Madhwal: कौन है आकाश मधवाल? प्लेऑफ में 5 विकेट लेकर IPL में रचा नया इतिहास

Who is Akash Madhwal? मधवाल आईपीएल के प्लेऑफ में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर में 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया.

Published date india.com Updated: May 25, 2023 12:08 AM IST
Who is Akash Madhwal: कौन है आकाश मधवाल? प्लेऑफ में 5 विकेट लेकर IPL में रचा नया इतिहास
Akash Madhwal

Who is Akash Madhwal: इंडियन प्रीमियर (आईपीएल) इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने 16वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली. मुंबई की इस बड़ी जीत में तेज गेंदबाज आकाश मधवाल (Akash Madhwal) का सबसे बड़ा योगदान रहा. मधवाल ने इस मैच में आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

पांच बार की चैंपियन मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 16.3 ओवरों में महज 101 रनों पर ढेर हो गई. आकाश ने लखनऊ की आधी टीम को आउट किया. उन्होंने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया.

आकाश ने IPL में रचा एक नया इतिहास

आकाश IPL प्लेऑफ/नॉकआउट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम लीग स्टेज मैच में 4 विकेट अपने नाम किए थे. उनका ये बॉलिंग परफॉर्मेंस IPL में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अंकित राजपूत के नाम था जिन्होंने 14 रन देकर 5 विकेट चटकाये थे. मधवाल आईपीएल के प्लेऑफ में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

कौन हैं आकाश मधवाल

आकाश मधवाल रुड़की के रहने वाले हैं और उत्तराखंड से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. आकाश ने इंजीनियरिंग की है लेकिन उनका मन क्रिकेट में ही लगता है. उनका पंत से भी गहरा नाता है. दरअसल, आकाश और पंत दोनों पड़ोसी हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रुड़की के ढंडेरा के रहने वाले मधवाल विकेटकीपर ऋषभ पंत के घर के सामने हैं. यही नहीं, पंत और आकाश के कोच भी एक ही रह चुके हैं. आकाश ने कोच अवतार सिंह की कोचिंग में क्रिकेट के गुर सीखे हैं. अवतार सिंह पंत को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं.

आकाश मधवाल का अब तक का क्रिकेट करियर

29 साल के आकाश ने अब तक 10 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट-ए मैच और 29 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश: 12, 18 और 29 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 के पहले तीन मैचों में केवल एक ही विकेट लिथे. लेकिन अब पिछले चार मैचों में वह 10 विकेट चटका चुके हैं. वह उत्तराखंड के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जोकि आईपीएल में खेल रहे हैं.

IPL में अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

5/5 – आकाश मधवाल (एमआई) बनाम एलएसजी, 2023
5/14 – अंकित राजपूत (PBKS) बनाम SRH, 2018
5/20 – वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) बनाम डीसी, 2020
5/25 – उमरान मलिक (एसआरएच) बनाम जीटी, 2022
5/27 – हर्षल पटेल (आरसीबी) बनाम एमआई, 2021.

IPL प्लेऑफ में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

5/5: आकाश मधवाल बनाम एलएसजी (2023)*
4/13: डग बोलिंगर बनाम डीईसी (2010)

लगातार 2 IPL मैचों में 4 विकेट हॉल

शादाब जकाती 2009
मुनफ पटेल 2012
एंड्रयू टाई 2018
कगिसो रबाडा 2022
युजवेंद्र चहल 2023
आकाश मधवाल 2023.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.