
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Anshul Kamboj 10 Wickets in an Inning in Ranji Trophy 2025-25 नई दिल्ली. हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज (Anshul Kamboj) ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में सनसनी मचा दी है. उन्होंने केरल के खिलाफ (Ranji Trophy 2024-25 Haryana vs Kerala) खेले जा रहे 5वें चरण के रणजी मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम कर लिए. उन्होंने हरियाणा के लाहली में खेले जा रहे मैच में यह धमाल किया. केरल के शॉन रोजर उनका 10वां शिकार बने.
इस तेज गेंदबाज को मैच के तीसरे दिन पारी में 10 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकटों की दरकार थी, जो उन्होंने जल्दी ही अपने नाम कर लिए. उन्होंने 30.1 ओवर में 9 मेडिन फेंककर कुल 49 रन खर्च किए और अपने खाते में सभी 10 विकेट पैक कर लिए.
रणजी इतिहास में यह हरियाणा की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हैं. इससे पहले इस प्रदेश की ओर से पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने 8/24 का नाम शामिल था, जिन्होंने 2004-05 में विदर्भ के खिलाफ यह उपलब्धि अपने नाम की थी.
1⃣ innings 🤝 1⃣0⃣ wickets 👏
Historic Spell 🙌
3⃣0⃣.1⃣ overs
9⃣ maidens
4⃣9⃣ runs
1⃣0⃣ wickets 🔥Watch 📽️ Haryana Pacer Anshul Kamboj’s record-breaking spell in the 1st innings against Kerala 👌👌#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RcNP3NQJ2y
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 15, 2024
रणजी ट्रॉफी की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले कम्बोज तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले इस लिस्ट में बंगाल के प्रेमांग्सु चटर्जी ने 1956-57 और राजस्थान के प्रदीप सुंदरम 1985-86 में यह उपलब्धि अपने नाम की थी.
कुल मिलाकर ऐसा करने वाले वह छठे भारतीय गेंदबाज हैं. इस फेहरिस्त में सुभाष गुप्ते, अनिल कुंबले (दिल्ली टेस्ट में vs पाकिस्तान 1999) और ओडिशा के तेज गेंदबाज देबाशीष मोहंती का नाम भी शामिल हैं.
कंबोज हरियाणा के करनाम से आते हैं, जो क्रिकेट से ज्यादा बॉक्सिंग के लिए जाना जाता है. लेकिन उन्होंने बॉक्सिंग रिंग में उतरने की बजाए खुले मैदान में क्रिकेट खेलने का विकल्प चुना. उन्होंने 14 साल की उम्र में इस खेल को गंभीरता से लिया. उन्होंने बीते एक दशक में हरियाणा के लिए अलग-अलग स्तर पर क्रिकेट खेला है. इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेल चुके हैं, वह मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रह चुके हैं. इस लीग में उन्होंने 3 मैच खेलकर 2 विकेट भी अपने नाम किए हैं.
वह अपनी शानदार बॉलिंग से हरियाणा को विजय हजारे खिताब भी जितवा चुके हैं, तब टूर्नामेंट में उन्होंने हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा 17 विकेट अपने नाम किए थे.तब सेमीफाइल में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे, जो उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.