इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों का मिनी-ऑक्शन होगा. भारतीय समयानुसार यह दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर यह मिनी-ऑक्शन पर शुरू होगा. आईपीएल ने कई खिलाड़ियों को सितारा बनाया है. और इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजी टीमों की नजर होगी. ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने हालिया घरेलू क्रिकेट लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है. और टीमों को उनका भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है. और ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है समीर रिज़वी.
मेरठ में पैदा हुए रिजवी की उम्र 20 साल है. और यूपी टी20 लीग में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. कानपुर सुपरस्टार्स के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए. टूर्नमेंट में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने एक सेंचुरी समेत 9 पारियों में 455 रन बनाए. अब उनका खेल देखकर फ्रैंचाइजी टीमों ने उनमें मौजूद क्षमता को पहचाना.
रिजवी को आईपीएल की तीन फ्रैंचाइजी ने ट्रायल के लिए बुलाया. इसमें एक से पंजाब किंग्स भी शामिल है. यूपी के स्टेट कोच सुनील जोशी भी पंजाब किंग्स से जुड़े हुए हैं.
हालांकि यूपी-23 की टीम के साथ उनकी प्रतिबद्धताओं के चलते वह ट्रायल में नहीं जा पाए. लेकिन यूपी अंडर-23 में अपने खेल से उन्होंने दिखा दिया कि आखिर वह कर सकते हैं उन्होंने राजस्थान के खिलाफ वनडे मुकाबले में धमाकेदार खेल दिखाया. उन्होंने सिर्फ 65 गेंद पर 91 रन की पारी खेली. यूपी के विजयी सफर की यह शुरुआत भर थी. फाइनल में उन्होंने 50 गेंद पर 84 रन बनाए. रिजवी टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
रिजवी ने अभी तक 11 टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें उन्होंने 134.70 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 49.16 का है. 11 मैचों में वह 18 छक्के और 20 चौके लगा चुके हैं.
IPL में पहली बार महिला ऑक्शनर होंगी. मल्लिका सागर को नीलामी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वह 9 दिसंबर को हुए महिला प्रीमियर लीग में भी नीलामीकर्ता थीं. वह ह्यू एडमीडस की जगह लेंगी. यह नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगी. टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स और स्ट्रीमिंग में जियो सिनेमा पर देखा जा सकेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.