Who is Xavier Bartlett: कौन है एक ही ओवर में गिल और कोहली को शिकार बनाने वाला यह पेसर, 4 मैचों में ही कर चुका है कमाल

Who is Xavier Bartlett: इस नाम को बहुत लोगों ने नहीं सुना होगा. लेकिन ऐडिलेड में भारतीय फैंस का सपना तोड़ने वाले इस पेसर ने सिर्फ चार वनडे मैचों में ही कमाल का खेल दिखाया है.

Published date india.com Updated: October 23, 2025 11:06 AM IST
xavier-bratlett-virat-kohli
एक ही ओवर में शुभमन गिल और रोहित शर्मा का विकेट लेने वाले जेवियर बार्टलेट

Who is Xavier Bartlett: जेवियर बार्टलेट भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने इस नाम को बहुत ज्यादा नहीं सुना होगा. लेकिन गुरुवार 23 अक्टूबर के बाद फैंस इस नाम को शायद अब लंबे वक्त तक याद रखेंगे. ऐडिलेड में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में दाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने अपने पहले ही ओवर में भारतीय टीम को एक के बाद एक दो झटके दिए. और इसमें से एक विराट कोहली का भी नाम था.

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट इलाके से आने वाले बार्टलेट की खूबी मानी जाती है कि वह गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग करवा सकते हैं. और वह भी अच्छी रफ्तार के साथ और इसी वजह से वह पारी की शुरुआत में ही काफी खतरनाक हो जाते हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट कहती है कि बार्टलेट का जन्म 17 दिसंबर 1988 को ऐडिलेड में हुआ. लेकिन जब वह छोटे थे तो उनका परिवार क्वींसलैंड शिफ्ट हो गया. 17 साल की उम्र में उन्होंने गोल्ड कोस्ट डॉल्फिन के लिए अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया.

साल 2018 में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में वनडे खेलने लग गए. और 2019-20 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी खेली. वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं.

बार्टलेट ने फरवरी 2024 में उन्होंने अपना वनडे इंटरनेशनल मैच खेला. वेस्टइंडीज के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए मैच में उन्होंने अपनी तीसरी ही गेंद पर विकेट हासिल किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या किया बार्टलेट ने ऐडिलेड में

ऐडिलेड वनडे से पहले बार्टलेट ने चार वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे. और इन मैचों में उन्होंने 12 विकेट लिए हैं. इससे पता चलता है कि यह गेंदबाज कितना खतरनाक हो सकता है. वहीं 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 15 विकेट लिए हैं. वहीं ऐडिलेड की बात करें तो उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल को आउट किया. गिल शॉट खेलने आगे बढ़े लेकिन गेंद उनके काफी करीब थी. ऐसे में मिड-ऑफ पर मिशेल मार्श ने उन्हें कैच किया. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने विराट कोहली को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया. कोहली इस बार विकेटों के बाहर जाती गेंद पर नहीं फंसे बल्कि अंदर आती गेंद पर पकड़े गए. वह खाता खोले बिना LBW हो गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.