
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में अपने बल्ले का कमाल दिखाया. भारत को मेहमान न्यूजीलैंड ने यहां जीत के लिए 301 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए चेज मास्टर कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली. वह भले अपने करियर में 7वीं बार नर्वस 90 का शिकार हो गए लेकिन भारतीय टीम की जीत की दिशा वह तय कर चुके थे. उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन पार्टी का संचालन कर रहे मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हर्षा भोगले ने कोहली से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछ लिया कि आखिर जीती हुई इन ट्रॉफीज को वह कहां रखते हैं.
इसके जवाब में इस स्टार बल्लेबाज ने विनम्रता के साथ कहा कि वह ये सभी ट्रॉफियां अपनी मां को भेज देके हैं, जो गुड़गांव में रहती हैं. उन्होंने कहा, ‘हां, उन्हें सारी ट्रॉफियां रखना पसंद है.बता दें यह विराट कोहली का कुल सभी फॉर्मेट में 71वां, जबकि वनडे में 45वां प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब है. वह दुनिया में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (सभी फॉर्मेट) जीतने वाले दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी हैं. उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (76 बार) सबसे आगे हैं. अपने इस खेल के चलते वह दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट फैन्स के चहेते हैं.
37 साल के कोहली ने फैन्स से मिल रहे इस बेशुमार प्यार पर बात करते हुए कहा कि अब तक का उनका शानदार सफर किसी सपने के सच होने जैसा है. क्योंकि वह अपने खेल के जरिए इतने सारे लोगों को इतनी खुशी और मुस्कान दे पा रहे हैं.
कोहली यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप में सबसे तेजी से 28,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. अपनी 624वीं पारी में खेलते हुए कोहली ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक की गेंद पर चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया. तेंदुलकर ने यह मुकाम अपने 644वीं पारी में हासिल किया था.
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो अगर मैं अपने पूरे सफर को देखूं तो यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. जब मैं आया था तो मुझे हमेशा अपनी क्षमताओं पर भरोसा था और आज मैं जिस जगह पर हूं वहां पहुंचने के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी.’
उन्होंने कहा, ‘भगवान ने मुझे इतना कुछ दिया है कि मेरे पास शिकायत करने के लिए कुछ नहीं है. इसलिए मुझे सिर्फ आभार महसूस होता है. मैं हमेशा अपने पूरे सफर को बहुत सम्मान और अपने दिल में बहुत आभार के साथ देखता हूं और मुझे इस पर गर्व महसूस होता है.’
कोहली ने रविवार को 91 गेंद में 93 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस पारी पर बात करते हुए कहा, ‘अगर मैं सच कहूं तो जिस तरह से मैं अभी खेल रहा हूं मैं बिल्कुल भी उपलब्धियों के बारे में नहीं सोच रहा हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.