By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Who Will Be The Next Captain Of India In Test After Rohit Sharma Cheteshwar Pujara Called This Player A Contender
रोहित शर्मा के बाद टेस्ट में कौन होगा भारत का अगला कप्तान, चेतेश्वर पुजारा ने इस खिलाड़ी को बताया दावेदार
भारतीय टेस्ट टीम को जल्द ही नए कप्तान की तलाश होगी. क्योंकि उम्मीद लगाई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा इस प्रारुप को अलविदा कह सकते है.
स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं. मगर भारत को रोहित शर्मा के इस पद से हटने के बाद उन्हें कप्तानी के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखना चाहिए. बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने नेतृत्वकौशल का अच्छा नमूना पेश किया था. बुमराह ने भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वह (दीर्घकालिक कप्तानी का व्यवहारिक विकल्प) हैं.
भारत जब घरेलू धरती पर सीरीज में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेल रहा था. तब इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अपने नेतृत्वकौशल की शानदार बानगी पेश की थी. मेरा मानना है कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह एक टीम मैन हैं. आप उन्हें देखिए, वह कभी भी केवल अपने बारे में बात नहीं करते. वह टीम और अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं.
भारत को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. जिससे लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की उसकी उम्मीदों को भी काफी झटका लगा. पुजारा ने कहा कि कई बार ऐसा होता है. जब खिलाड़ियों को सलाह की जरूरत नहीं होती और वह इसे स्वीकार करते हैं. उनका मानना है कि अगर कोई अनुभवी खिलाड़ी है तो वह शांत रहेगा. यह एक अच्छे कप्तान की निशानी है.
वह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं और मदद करने के लिए उत्सुक रहते हैं और बातचीत करने के लिए वह अच्छे इंसान हैं. क्रिकेट से इतर भी वह विनम्र हैं.वह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं और मदद करने के लिए उत्सुक रहते हैं और बातचीत करने के लिए वह अच्छे इंसान हैं. क्रिकेट से इतर भी वह विनम्र हैं.
Also Read:
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को खिताब जीतने की एक ही उम्मीद, दिग्गज खिलाड़ी बोला- जसप्रीत बुमराह का भी दिन हो सकता है खराब
-
IND vs ENG: वो 5 फैक्टर, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत- अक्षर के कैच, संजू की बैटिंग और...
-
IND vs ENG: वो 5 फैक्टर, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत- अक्षर के कैच, संजू की बैटिंग और...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें