Who Will Open The Innings For Australia Ricky Ponting And Ian Healy Advised Cricket Australia
BGT 2024-25: उस्मान ख्वाजा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? रिकी पॉन्टिंग और इयान हीली ने सुझाया यह नाम
ऑस्ट्रेलिया को दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने सलाह दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया A की कप्तानी कर रहे नाथन मैकस्वीनी उस्मान ख्वाजा के जोड़ीदार के रूप में लेकर आए.
मेलबर्न. भारत के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया (AUS vs IND Test Series) के पास ओपनिंग बल्लेबाज नहीं है. इस साल की शुरुआत में डेविड वॉर्नर (David Warner) की रिटायरमेंट के बाद स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने यह जिम्मेदारी संभाली थी. लेकिन इस पॉजिशन पर वह कामयाब नहीं हुए और उन्हें जॉर्ज बेली (George Bailey) के नेतृत्व वाली चयन समिति ने फिर से अपनी फेवरेट पॉजिशन नंबर 4 पर खेलने को कहा है. भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ स्मिथ खुद भी इसी स्थान पर बैटिंग करना चाहते थे. इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के पास अभी तक दूसरा ओपनिंग बल्लेबाज नहीं है.
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) और इयन हीली (Ian Healy) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को सलाह दी है आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के लिए नेशनल टीम में खाली पड़े ओपनिंग स्लॉट के लिए ऑस्ट्रेलिया A के कप्तान नाथन मैकस्वीनी को खिलाना चाहिए.
वैसे ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ आागमी टेस्ट सीरीज के लिए ओपनिंग पर खाली पड़ी इस जगह पर मैकस्वीनी के साथ-साथ सैम कोनस्टास, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस जैसे खिलाड़ियों के नाम की चर्चा हो रही है.
पॉन्टिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू शो’ में कहा, ‘मेरे हिसाब से इस स्थान को भरने का एकमात्र दावेदार नाथन मैकस्वीनी है, जो क्वींसलैंड में जन्मे हैं और अब साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन किया है.’
हीली ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘मुझे खुशी है कि लोगों ने देखा कि नाथन मैकस्वीनी किस तरह से अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वह मेरे क्लब से जुड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता भी उसके बारे में जानते हैं क्योंकि उसने हाल ही में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. वह चारों दावेदारों में सबसे अधिक तैयार नजर आता है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.