एशिया कप 2023 के सुपर4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर टूर्नमेंट के फाइनल में जगह बना ली. पहली टीम तो भारत है लेकिन दूसरी टीम कौन होगा. यह अहम सवाल है. बांग्लादेश फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है. पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें अब भी रेस में हैं. गुरुवार को श्रीलंका और पाकिस्तान में होने वाला मुकाबला एक तरह से सेमीफाइनल मैच है. इसे जीतने वाली टीम रविवार को भारत से फाइनल में भिड़ेगी. वहीं हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा.
पाकिस्तान और श्रीलंका को अगर-मगर करने की जरूरत नहीं है. बस मैच जीतो और फाइनल में पहुंचो. रनरेट आदि के बारे में विचार करने से चीजें जटिल हो जाएंगी.
पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ही मौसम पर नजरें बनाए रखेंगे. श्रीलंका में एशिया कप के मैचों में बारिश ने लगातार खलल डाला है. गुरुवार को होने वाले मैच में रिजर्व डे भी नहीं है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच नहीं पाता है तो पाकिस्तान के अरमान धुल सकते हैं. पाकिस्तान का नेट रनरेट बहुत खराब है. भारत के खिलाफ 228 रन से हारने के बाद उसका रनरेट बहुत खराब हो गया है. रनरेट के मामले में वह श्रीलंका से नीचे है. और मैच न होने पर श्रीलंका फाइनल में पहुंच जाएगा.
दरअसल सुपर 4 राउंड में अगर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच धुला तो उसके लिए मुश्किल यह होगी कि दोनों टीमों के पास कोई रिजर्व डे भी नहीं है. जबकि इससे पहले रविवार को पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए मैच में रिजर्व डे था और बारिश से प्रभावित वह मैच रिजर्व डे के दिन यानी सोमवार को ही पूरा हुआ था.
ऐसे में अगर गुरुवार कि दिन बारिश ने धो दिया तो दोनों टीमों को यहां एक-एक अंक बांटना होगा. फिलहाल दोनों टीमें 2-2 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं. पाकिस्तान की टीम यहां खराब नेट रन रेट (NRR) के चलते बाहर हो जाएगी, उसका मौजूदा NRR -1.892 है, जबकि श्रीलंका का NRR फिलहाल -0.200 है, जो पाकिस्तान से बेहतर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.