चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान क्यों नहीं जा रहा भारत, कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान ने कपिल देव ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान में होने वाली है. जिसके लिए बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने मना कर दिया है. जिसके बाद पीसीबी और बीसीसीआई के बीच विवाद देखने को मिल रहा है.
बीसीसीआई ने आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट आयोजित करने का लिए कहा है. मगर अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसपर राजी नहीं हुआ है. इसको को लेकर भारत के दिग्गज कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है.
कपिल देव से विश्व समुद्र गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैम्पियनशिप में सवाल किया गया की क्या भारत को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए. इसपर दिग्गज कप्तान ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है. हमारे जैसे लोगों को राय नहीं देनी चाहिए. हमारी राय मायने नहीं रखती. कपिल देव देव किसी और से बड़ा नहीं हो सकता.
भारत ने पाकिस्तान में आखिरी बार साल 2008 में कोई मैच खेला था. जिसके बाद से भारत ने अभी तक पाकिस्तान के दौरा एक बार भी नहीं किया है. वही पाकिस्तान की टीम पिछले साल ही वनडे विश्व कप खेलने के लिए भारत आ चुकी है.
साल 2023 में ही एशिया कप का आयोजन भी पाकिस्तान में होना था. मगर समय भी बीसीसीआई ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था. जिसके बाद पीसीबी ने एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया था.
गोल्फ को लेकर कही बड़ी बात
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट कपिल देव ने कहा कि इस तरह के आयोजन को एथलीटों, बिजनेस लीडर्स और गोल्फ समुदाय को एक साथ लाते देखना शानदार है. विश्व समुद्र गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैम्पियनशिप प्रतियोगिता, स्टाइल और सामाजिक जुड़ाव के मूल्यों का प्रतीक है और इसने भारत में इवेंट्स के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें