
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में है. उसने अपनी पहली पारी में 448 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके जवाब में बांग्लादेश 2 विकेट गंवाकर 134 रन बना लिए हैं. लेकिन बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद पाकिस्तान की टीम विवादों में घिर गई है. मसला इस बार उसके विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को लेकर है, जो 171 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. पाकिस्तानी फैन्स सोशल मीडिया पर अब यह हल्ला मचा रहे हैं कि कप्तान शान मसूद (Shan Masood) ने जानबूझकर टीम की पहली पारी घोषित कर दी, जबकि उन्हें दोहरा शतक बनाने का मौका देना चाहिए था.
बता दें रिजवान के टेस्ट करियर का यह सर्वोच्च स्कोर है और अगर पाकिस्तान की टीम यहां दिन का खेल खत्म होने तक रिजवान को बैटिंग का मौका देती तो वह निश्चित ही 200 रन का आंकड़ छू लेते, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला दोहरा शतक होता. लेकिन पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट की रणनीति अलग थी और उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले बांग्लादेश पर दबाव बढ़ाने के मकसद से अपनी पहली पारी को 448/6d पर घोषित कर दी. 239 बॉल की अपनी नाबाद पारी में उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के जमाए.
रिजवान को अपने ही घर में दोहरा शतक का मौका नहीं देने पर पाकिस्तानी फैन्स अपने कप्तान और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की जमकर आलोचना कर रहे हैं. उनका मानना है कि जब रिजवान दोहरे शतक से सिर्फ 29 रन ही दूर थे, तो उन्हें कुछ देर का अतिरिक्त समय देकर बता देना चाहिए था कि वह जल्दी से जल्दी दोहरे शतक की ओर जाएं.
दिन का खेल खत्म होने के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के उपकप्तान सऊद शकील (Saud Shakeel) से मीडिया ने भी सवाल किया. यहां शकील ने बताया कि रिजवान को पारी घोषित करने के फैसले के बारे में करीब एक घंटे पहले ही बता दिया गया था. वह जानते थे कि टीम को कहां पहुंचकर पारी घोषित करनी है.
शकील ने कहा, ‘देखिए, जहां तक रिजवान भाई की डबल सेंचुरी का सवाल है तो मैं नहीं समझता कि पारी घोषित करने में कोई जल्दबाजी की गई है. रिजवान भाई को एक घंटे पहले ही साफ-साफ बता दिया गया था कि हम किस टाइम इनिंग डिक्लेयर करेंगे. उन्हें बताया गया था कि हम 450 के करीब पहुंचकर पारी घोषित करेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.