IND vs SA: मुझे समझ नहीं आता आखिर मोहम्मद शमी टीम इंडिया में क्यों नहीं खेल रहे? पूर्व क्रिकेटर ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चैम्पियन्स ट्रॉफी के बाद चोटिल हो गए थे. हालांकि वह अब इससे उबर चुके हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार मैच फिटनेस और फॉर्म साबित करने के बावजूद वह भारतीय टीम में लौट नहीं पा रहे हैं.

Published date india.com Updated: December 1, 2025 8:06 PM IST
Mohammed Shami
मोहम्मद शमी @BCCI/x

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं. भारतीय चयन समिति लगातार तीनों फॉर्मेट में उनकी अनदेख कर रही है. खुद शमी भी इस पर सवाल उठा चुके हैं कि वह पूरी तरह फिट हैं और न जाने क्यों उन्हें भारतीय टीम में नहीं चुना जा रहा है. इसे लेकर उन्हें किसी ने अब तक कोई जानकारी भी नहीं दी है. अब भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में आपने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया है तो आखिर क्यों आप शमी जैसे गेंदबाज को नहीं खिला रहे हैं, जो भारत के लिए सपाट पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं.

भारतीय टीम ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में जीत दर्ज की. लेकिन रांची की सपाट पिच भारतीय बॉलिंग अटैक में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज थे. भारत इस मैच में बाद में बॉलिंग करने उतरा था, जहां सपाट पिच और ओस भरे माहौल में गेंदबाजों मुश्किलें आ रही थीं. हालांकि वह समय-समय पर विकेट्स ले रहे थे, जिससे टीम को जीत मिलने में ज्यादा समस्या नहीं आई.

लेकिन कैफ का मानना है कि अगर शमी इस टीम में यहां मौजूद होते तो वह और कारगर साबित हो सकते थे. शमी आखिरी बार भारतीय टीम के लिए ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी में खेले थे, जहां भारत ने यह खिताब जीता था. उन्होंने यहां 5 मैच खेलकर 9 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद से शमी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं.

अपने यू्ट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा, ‘यह सवाल वाजिब है. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शमी के लिए किस तरह की पिच है. वह सपाट पिचों पर पर भी विकेट लेने की कला जानते हैं. उनके पास ऐसी प्रतिभा है कि वह ऐसी पिचों पर विकेट हासिल कर सकते हैं. लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि वह आखिर क्यों नहीं खेल रहे हैं. क्योंकि बुमराह-सिराज को आराम दिया गया है. ऐसे में टीम में मौजूद युवा पेसर्स को शमी से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है. प्रसिद्ध, हर्षित और अर्शदीप को यह बताने वाला कोई नहीं था कि दबाव में कैसे बॉलिंग करनी है. भारत को इसकी कमी खलेगी.’

शमी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में 3 मैच खेलकर 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.