प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं छुई महिला वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, ये बात छू लेगी आपका भी दिल- छिपा है खेल भावना का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को अपने आवास पर न्योता दिया था. इस मुलाकात के दौरान पीएम ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी और टीम के साथ तस्वीर क्लिक कराई लेकिन उन्होंने ट्रॉफी को छुआ तक नहीं...

Published date india.com Updated: November 6, 2025 9:06 AM IST
Team India with PM Modi
पीएम मोदी के साथ भारतीय महिला टीम @X

Why Prime Minister Narender Modi did not Touch World Cup Trophy: महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद बुधवार को भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची थी. यहां मोदी ने टीम से मिलकर उन्हें इस ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं भी दीं और टीम के खिलाड़ियों के इस पर बात भी की. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने टीम के जज्बे की जमकर तारीफ की, जिसने वर्ल्ड में लगातार तीन हार के बाद भी अपना हौसला बनाए रखा और इस कठिन दौर से गुजरने बाद अपनी ‘दृढ़ता और वापसी’ दिखाकर अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाया.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने टीम की सभी खिलाड़ियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी साथ थी. पीएम की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने ट्रॉफी को छुआ तक नहीं है. इस ट्रॉफी को टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने ट्रॉफी को थामा हुआ है और उसके पीछे पीएम मोदी खड़े दिख रहे हैं. लेकिन ट्रॉफी पर उनका हाथ तक नहीं है.

इस ट्रॉफी को नहीं छूने की वजह प्रधानमंत्री के मन में खेल भावना का सम्मान ही छिपा है. दरअसल यह माना जाता है कि ट्रॉफी को छूने और हाथ में लेने का हक सिर्फ उन्हीं को होता है, जो खिलाड़ी इसे मेहनत कर जीतते हैं. खिलाड़ियों की इसी मेहनत को रिस्पेक्ट देते हुए पीएम ने ट्रॉफी को नहीं छुआ.

बता दें इससे पहले जब भारतीय पुरुष टीम 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर यहां पहुंची थी तो भी पीएम मोदी ने ऐसा ही किया था. उन्होंने तब कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के हाथ पकड़े हुए थे और ट्रॉफी इन दोनों ने ही अपने-अपने हाथों में थाम रखी थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.