
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
लखनऊ. मुंबई इंडियन्स को 5 बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब 2024 से इस लीग में बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं. मुंबई इंडियन्स ने पिछले सीजन ही उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंप दी. इस महीने के अंत में 38 साल के होने जा रहे रोहित शर्मा इस सीजन फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं. वह इस सीजन अब तक खेली 3 पारियों में 0, 8 और 13 रन ही बना पाए हैं.
ऐसे में शुक्रवार को जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में फैन्स को रोहित शर्मा का नाम न तो मुंबई इंडियन्स (MI) की प्लेइंग XI में दिखा और न ही इम्पैक्ट सब्सीट्यूट खिलाड़ियों की सूची में था. इससे फैन्स हैरान रह गए उन्होंने सोच की शायद रोहित अब मुंबई इंडियन्स की योजनाओं में फिट नहीं बैठ रहे हैं. इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर यह साफ कर दिया था कि आखिर रोहित इस मैच का हिस्सा क्यों नहीं बने हैं. हार्दिक ने यहां साफ किया कि रोहित को इस मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते वह यह मैच नहीं खेल रहे हैं. जब फैन्स ने यह जान लिया तो उनकी जान में जान आई. अन्यथा कई फैन्स ने तो सिर्फ मुंबई की प्लेइंग XI और इम्पैक्ट सब्सीट्यूट में रोहित का नाम नहीं देखकर हार्दिक पांड्या और मुंबई के टीम मैनेजमेंट पर धावा बोलना शुरू कर दिया था.
इस मौके पर हार्दिक ने मुंबई इंडियन्स के फैन्स के लिए एक और राहत भरी खबर दी. उन्होंने कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्दी ही फिट होकर हमारे साथ जुड़ेंगे और वह खेलने के लिए तैयार होंगे. बता दें बुमराह जनवरी 2025 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट का हिस्सा थे, जहां वह टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे थे. लेकिन इस टेस्ट में वह चोटिल हो गए थे. उनकी पीठ की पुरानी चोट फिर से उभर आई थी, जिसके बाद वह क्रिकेट मैदान पर अभी तक उतर नहीं पाए हैं.
इससे पहले बुमराह के चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में फिट होकर खेलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. बुमराह आईपीएल में भी अभी तक नहीं खेल पाए हैं. बुमराह की वापसी से मुंबई की टीम को और मजबूती मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.