WI vs ENG- कमबैक मैच में छाए आंद्रे रसल, बोले- प्लेयर ऑफ द मैच बनने का ही देख रहा था सपना

आंद्रे रसल को दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का मौका मिला और उन्होंने कमबैक के पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला दी.

Published date india.com Published: December 13, 2023 10:47 AM IST
Andre Russell
आंद्रे रसल @Twitter

ब्रिजटाउन (बारबाडोस). वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल (Andre Russell) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार कमबैक किया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज में बॉल और बैट दोनों से ही उम्दा प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी. रसल ने पहले इंग्लैंड के 3 विकेट चटकाए और इस दौरान 4 ओवर के कोटे में उन्होंने सिर्फ 19 रन ही खर्च किए. इसके बाद नंबर 8 पर बैटिंग के लिए उतरे रसल ने 14 बॉल पर नाबाद 29 रन बनाए.

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस पुरस्कार को लेते हुए रसल ने बताया कि वह बस इसी चीज के सपने देख रहे थे कि वह विंडीज के लिए वापसी कर रहे हैं और पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बन जाएं. जब सचमुच यही हो गया तो वह अपनी कामयाबी पर बहुत खुश नजर आए.

रसल ने कहा, ‘सचमुच, जिंदगी बड़ी मजेदार है. जब दो सप्ताह पहले मुझे टीम में चयन का कॉल आया तो मैं यही सपना देख रहा था कि मुझे मैन ऑफ द मैच (प्लेयर ऑफ द मैच) अवॉर्ड मिलेगा. मैं नहीं जानता कि यह कैसे हुआ होगा.’

इसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कहा, ‘सीपीएल सीजन के समय से ही इस विकेट पर बॉल ऊपर नीचे रहा है. यह दोहरी पेस वाली विकेट है. ऐसे में आपको यहां बहुत ज्यादा कटर बॉल फेंकने होते हैं. उनकी पारी की शुरुआत में जब यहां पेस मौजूद था, तो बहुत तेजी से रन बने. बाद के हाफ में हमने बहुत शानदार बॉलिंग की.’

इसके बाद उन्होंने टीम की बल्लेबाजी के बारे में बातचीत करते हुए कहा, ‘यह सब जोड़ियों में बैटिंग करने का था. हम दोनों (खुद और कप्तान रोवमैन पॉवेल) के पास ही ताकत है. हम जानते थे कि अगर हमने गहराई तक बैटिंग की तो हम यहां टीम को जीत दिला सकते हैं.’ बता दें 5 टी20I मैचों की इस सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को ग्रेनाडा में खेला जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.