
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ब्रिजटाउन (बारबाडोस). वेस्टइंडीज दौरे पर गई इंग्लैंड अभी तक परेशानियों से उबर नहीं पाई है. वनडे सीरीज की हार के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है. मेजबान टीम के सामने उसने 172 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया. 5 मैचों की इस सीरीज में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है.
वेस्टइंडीज की इस जीत के नायक आंद्रे रसल (Andre Russell) रहे, जिन्होंने इस मैच में पहले 3 विकेट भी लिए और फिर नाबाद 29 रन ठोककर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. रसल दो साल बाद विंडीज की टीम में लौटे और उनकी यह वापसी धमाकेदार रही.
वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया. जोस बटलर और फिल सॉल्ट की जोड़ी ने दमदार शुरुआत की और पावरप्ले में उन्होंने 77 रन जोड़ दिए. पावरप्ले खत्म होते ही पारी के 7वें ओवर में आंद्रे रसल ने साल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. इसके बाद विल जैक्स (17) ने भी टीम के रनरेट को बनाए रखने की कोशिश की लेकिन अल्जारी जोसेफ ने उन्हें पवेलियन भेज दिया.
पारी के 11वें ओवर में संभलकर खेल रहे कप्तान जोस बटलर (39) भी अकील हुसैन का शिकार बने. इसके बाद इंग्लैंड की टीम में लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. लिविंगस्टोन (27) और सैम करन (13) ने 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 160 पार करा दिया.
इंग्लैंड की टीम यहां 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 19.3 ओवर में वह 171 रन बनाकर आउट हो गई. रसल ने यहां 4 ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने उम्दा शुरुआत की थी. हालांकि तीसरे ही ओवर में ब्रेंडन किंग (22) क्रिस वॉक्स का शिकार बन गए. इसके बावजूद पावरप्ले में उसने 59 रन बनाए. 8वें ओवर में काइल मायर्स (35) रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने.
कप्तान निकोलस पूरन (13) यहां सस्ते में आउट हो गए. इस मैच में बारिश ने भी दखल दी लेकिन थोड़ी ही देर बाद मैच फिर से शुरू हो गया. मेजबान टीम ने यहां 3 विकेट और गंवाए लेकिन आंद्रे रसल (29*) और रोवमैन पॉवेल (31*) ने 19वें ओवर में जीत दिला दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.