WI vs ENG, 2nd T20I: WI की लगातार दूसरी जीत, इंग्लैंड पर मंडराया सीरीज हार का खतरा

WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने लगातार दूसरे T20I में इंग्लैंड को मात दी. इस हार के साथ ही मेहमान इंग्लिश टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है.

Published date india.com Published: December 15, 2023 1:45 PM IST
West Indies Cricket
PIC- @ICC

WI vs ENG, 2nd T20I: सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा)। ब्रैंडन किंग (Brendon King) के नाबाद अर्धशतक और अल्जारी  जोसेफ (Alzarri Joseph) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 10 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई. इंग्लैंड ने टॉस जीत कर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और जल्द ही उसका स्कोर 4 विकेट पर 54 रन कर दिया. सलामी बल्लेबाज किंग ने ऐसे में 52 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए जबकि कप्तान रोवमैन पावेल ने 28 गेंद पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाए जिससे वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 176 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया.

यह भी पढ़ें- AUS Vs PAK: पाक गेंदबाजों ने बनाया कीर्तिमान, पाकिस्तान के 71 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

पावेल ने सैम कुरेन के एक ओवर में चार छक्के और एक चौका जड़ा. किंग ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए. इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद और टाइमल मिल्स ने दो-दो विकेट लिए.

आंद्रे रसेल महंगे साबित हुए

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 166 रन ही बना पाई. उसकी तरफ सैम कुरेन ने सर्वाधिक 50 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से जोसेफ ने 39 रन देकर तीन और अकील हुसैन ने 24 रन देकर दो विकेट लिए. ऑलराउंडर आंद्रे रसेल काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में 66 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इंग्लैंड को अंतिम ओवर में 28 रन की जरूरत थी और उसने रसेल के इस ओवर में 17 रन बनाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वेस्टइंडीज ने मैच की शुरुआत चार ओवर में चार विकेट खोकर की. क्रिस वोक्स द्वारा किंग और काइल मेयर्स के बीच शुरुआती साझेदारी को तोड़ने के बाद स्पिनर आदिल राशिद और रेहान अहमद ने मेजबान टीम को दवाब में ला दिया लेकिन किंग और पॉवेल आक्रामक अंदाज में रन बनाने में जुटे रहे. टाइमल मिल्स की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर लगाए गए उनके छक्के ने 14वें ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन पहुंचा दिया. किंग ने अपनी दूसरी सर्वश्रेष्ठ T20 पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाए.

यह भी पढ़ें- IND Vs SA: ‘पहले 7 से 10 दिन काफी मुश्किल थे’, WC फाइनल की हार पर बोले कुलदीप

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.