WI vs ENG- हैरी ब्रूक्स ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी 5 बॉल में कूटे 24 रन

कैरेबियाई टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में अपनी तीसरी जीत की ओर थी. आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 21 रन की दरकार थी और हैरी ब्रूक्स ने इन्हें बहुत आसानी से बना दिया.

Published date india.com Published: December 17, 2023 12:21 PM IST
ENG beat WI
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया @ICC

ग्रेनाडा. वेस्टइंडीज दौरे पर गई इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में अंतिम लम्हों में जीत दर्ज कर अपना खाता खोल लिया है. इससे पहले लगातार 2 हार के बाद उसकी तीसरी हार भी लगभग पक्की हो चुकी थी, लेकिन आखिरी ओवर में हैरी ब्रूक्स की करामाती बल्लेबाजी के चलते उसने यहां मैच पलट दिया. 227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 21 रनों की दरकार थी और आंद्रे रसल ब्रूक्स के सामने यह स्कोर बचा नहीं पाई. उन्होंने पहली 5 गेंदों पर ही 24 रन कूटकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

ब्रूक्स के अलावा इस मैच में ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्स (109*) का नाबाद शतक भी उपयोगी साबित हुआ, जिन्होंने 56 बॉल में 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से यह शतक अपने नाम किया. इंग्लिश टीम सीरीज के पहले 2 मैच हार चुकी थी और उस पर यहां सीरीज हार का खतरा था. लेकिन ब्रूक्स की निडरता ने उसकी सीरीज हार फिलहाल टाल दी है. अब दोनों टीमें अंतिम 2 टी20i मैच त्रिनिदाद में खेलेंगी.

ग्रेनाडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. विंडीज ने यहां 8 के कुल स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन (82) और शाई होप (26) ने टीम का स्कोर 60 के पार पहुंचाया. यहां आदिल रशीद ने होप को चलता किया.

इसके बाद पूरन का साथ निभाने कप्तान रोवमैन पॉवेल (39) आ गए, जिन्होंने सैम करन का शिकार बनने से पहले 21 बॉल में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए. 183 के कुल स्कोर पर निकोलस पूरन 45 बॉल में 6 चौके और 6 छक्के जड़कर आउट हो गए. लेकिन विंडीज के बल्लेबाजों ने अंत तक रुकने का नाम नहीं लिया और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 222 रन पहुंचा दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड ने धमाकेदार शुरुआत की. फिल साल्ट और कप्तान जोस बटलर की जोड़ी ने 11वें ओवर में ही टीम का स्कोर 110 के पार पहुंचा दिया. 115 के कुल स्कोर पर जोस बटलर को आंद्रे रसल ने आउट किया. विल जैक्स (1) भी गुडाकेश मोती का शिकार बन गए. लेकिन लियाम लिंविगस्टोन ने 18 बॉल 3 छक्को की मदद से 30 रन बनाए. उन्हें जेसन होल्डर 18वें ओवर में चलता किया.

यहां बैटिंग पर हैरी ब्रूक्स उतर आए, जिन्होंने पहली ही बॉल पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. 19वें ओवर में ब्रूक्स को सिर्फ 1 ही बॉल खेलने को मिली, जिस पर उन्होंने सिंगल दौड़कर 20वें ओवर की शुरुआत में ही अपनी स्ट्राइक पक्की कर ली. यहां इंग्लैंड को जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी और यहां ब्रूक्स ने आंद्रे रसल के अरमानों पर पानी फेरते हुए पहली बॉल पर चौका जड़ने लगातार 2 छक्के जड़े और फिर 2 रन दौड़ने के बाद ओवर की 5वीं बॉल पर छक्का जड़कर इंग्लैंड को जीत दिला दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.