WI vs ENG: लुईस-होप ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को चटाई धूल, वेस्टइंडीज ने 200 प्लस के लक्ष्य को 19वें ओवर में किया चेज

WI vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर बनाया. लेकिन एविन लुईस और शाई होप ने मिलकर इंग्लैंड के 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया.

Published date india.com Updated: November 17, 2024 8:15 AM IST
Evin Lewis and Shai Hope
Evin Lewis and Shai Hope

सेंट लूसिया: मेजबान वेस्टइंडीज ने शनिवार को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से धूल चटा दी. वेस्टइंडीज की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीनों मुकाबले हार चुकी थी, लेकिन चौथे मैच में उसने जोरदार वापसी की.

इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर बनाया. लेकिन एविन लुईस और शाई होप ने मिलकर इंग्लैंड के 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया. चौथा मैच हारने के बाद भी इंग्लैंड की टीम अभी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ENG vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ओबेड मैककॉय वेस्टइंडीज टीम में शामिल

इंग्लैंड से मिले 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों शाई होप और एविन लुईस ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. होप और लुईस ने पहले विकेट के लिए 55 गेंदों पर 136 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया.

होप ने 24 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की जबकि लुईस ने 31 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों के सहारे 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन हालांकि 10वें ओवर में दोनों बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. लुईस को रेहान अहमद ने अपना शिकार बनाया जबकि होप रन आउट हुए. रेहान ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन को आउट कर टीम की हैट्रिक पूरी की.

Sanju Samson के छक्के से महिला दर्शक हुईं जख्मी, गाल पर जाकर लगी बॉल- VIDEO

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

136 रन के स्कोर पर लगातार तीन विकेट खोने के बाद कैरेबियाई टीम मुश्किलों में दिखाई दे रही थी. लेकिन कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 23 गेंदों पर 38 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 17 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेल टीम को 19 ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी. सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज है.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन का स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 35 गेंदों पर 5 चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए. उनके अलावा जैकब बेथेल ने 32 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 62 रनों का योगदान दिया.

T20I में लगातार दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने पर तिलक वर्मा ने किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय, जानिए क्या कहा

वहीं, कप्तान जोस बटलर ने 38 तो विल जैक्स ने 25 रन बनाए. आखिरी के ओवरों में सैम कुरेन ने 13 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 24 रन की पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. वेस्टइंडीज के लिए मोती ने दो विकेट चटकाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.