WI vs ENG: फिफ्ट जड़कर जोस बटलर हुए खुश, बोले- खराब फॉर्म से परेशान था

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे जोस बटलर ने कहा कि खोया आत्मविश्वास पाने के लिए यह पारी जरूरी थी. बटलर ने सितंबर के बाद वनडे में कोई फिफ्टी जड़ी है.

Published date india.com Published: December 7, 2023 2:26 PM IST
Jos Buttler ENG
जोस बटलर @ICC

नॉर्थ साउंड (एंटीगा). वनडे वर्ल्ड कप में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे जॉस बटलर (Jos Buttler) आखिरकार रंग में आते दिख रहे हैं. उन्होंने बुधवार को वेस्टइंडीज 45 बॉल में नाबाद 58 रन ठोककर अपनी टीम को जीत दिला दी. 3 मैचों की यह वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर है. इस पारी के साथ ही बटलर ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए. इस पारी के बाद उन्होंने कहा कि वह खराब फॉर्म से परेशान हो गए थे और अब उनके मनोबल के लिए उच्छा प्रदर्शन करना जरूरी था.

बता दें पूरे वनडे वर्ल्ड कप कप में अपनी फॉर्म के लिए जूझते रहे इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सितंबर के बाद से पहला अर्धशतक जमाया. उन्होंने 45 गेंद में नाबाद 58 रन की मदद वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

अपनी शानदार पारी के बाद बटलर ने ‘बीबीसी’ से कहा, ‘मैं फॉर्म के लिए जूझ रहा था. खराब फॉर्म से तंग आ गया था. अब यह जरूरी हो गया था कि अपने चिर परीचित अंदाज में खेलूं.’

अपनी इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए. उन्होंने कहा, ‘बहुत खुश हूं. इस तरह की उपलब्धियों से अच्छा लगता है. पिछला कुछ समय काफी खराब था.’

बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस साल वनडे विश्व कप में 2019 की वर्ल्ड चैम्पियन टीम हालांकि 7वें स्थान पर रही थी. अब वह वेस्टइंडीज दौरे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है.

बटलर की बल्लेबाजी से पहले यहां इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया. एक वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 23 रन था. लेकिन शेई होप ने शेरफान रदरफोर्ड (63) के साथ 129 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लेकिन पूरी टीम 202 रनों पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड की टीम भी अच्छी शुरुआत  के बाद मुश्किल में फंस गई थी, जब उसने 116 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जोस बटलर और हैरी ब्रूक्स (43*) ने टीम को जीत तक पहुंचाया.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.