
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ब्रिजटाउन. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल दिख रही ब्रिजटाउन की पिच पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमें भिड़ रही हैं, जहां दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कुल 24 विकेट गिर चुके हैं. कंगारू टीम मैच की पहली पारी में 180 रन बनाकर आउट हुई थी, जिसके जवाब में मेजबान टीम की पहली पारी 190 रनों पर सिमट गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 92 रन जोड़ने तक 4 विकेट गंवा दिए हैं.
इस बीच वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स का एक मौके पर रवैया आईसीसी को पसंद नहीं आया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को आउट करने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था, वह खेल भावना और आचार संहिता के खिलाफ था, जिसके चलते उन्हें फटकार पड़ी और मैच फीस पर भी जुर्माना भी लगाया गया है.
आईसीसी ने तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. सील्स ने आईसीसी आचार संहिता का लेवल एक का अपराध किया है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया चूंकि यह 24 महीने के भीतर उनका दूसरा अपराध था. आईसीसी आचार संहिता के तहत सील्स ने धारा 2.5 का उल्लंघन किया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने या ऐसे इशारे करने से संबंधित है जिससे बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है.
आईसीसी ने कहा कि 23 वर्ष के सील्स ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. यह घटना पहले दिन बुधवार की है, जब आस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के 28 रन पर आउट होने के बाद सील्स ने उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था. सील्स ने इस पारी में पांच विकेट अपने नाम किए, जिसने मेजबान टीम को कंगारुओं पर 10 रन की बढ़त बनाने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा किया.
सील्स के अलावा विंडीज की ओर से उनके साथी तेज गेंदबाज शेमार जोसेफ ने भी 4 विकेट अपने नाम किए. कंगारुओं की ओर से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड (59) ने बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा (47) और पैट कमिंस (28) ही दहाई के अंत तक पहुंचे थे. विंडीज की ओर से कप्तान रोस्टन चेज (44) और विकेटकीपर शेई होप (48) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया पर 10 रन की बढ़त बनाने में भूमिका निभाई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.