
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
गयाना: केशव महाराज के दूसरी पारी में लिए गए तीन विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 40 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
दूसरे टेस्ट मैच में पांच विकेट लेकर महाराज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल स्पिनर भी बन गए हैं. वह मौजूदा समय में 171 विकेट के साथ स्पिनरों की लिस्ट में सबसे आगे हैं. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की लगातार दसवीं टेस्ट सीरीज जीत है.
महाराज के प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में जेडन सील्स के छह विकेटों को फीका कर दिया. 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय पांच विकेट पर 223 रन बनाकर अपनी स्थिती मजबूत कर ली थी और वो जीत के काफी करीब थी. लेकिन टीम कुछ देर बाद ही 246 रन पर ऑलआउट हो गई.
विंडीज की पारी को समेटने में महाराज का अहम योगदान रहा. उन्होंने दूसरी पारी में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए. महाराज ने पहली पारी में भी दो विकेट चटकाए थे. उनके अलावा कगिसो रबाडा ने तीन विकेट और वियान मुल्डर तथा डेन पिएड्ट ने दो-दो विकेट लिए. महाराज को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
अपनी इस सफलता के साथ ही महाराज अब दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने ह्यूग टेफील्ड को पीछे छोड़ दिया, जब सील्स को डेविड बेडिंघम ने शॉर्ट लेग पर कैच कराकर दक्षिण अफ्रीकी की जीत का जश्न मनाया. दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमें अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.