
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद गुस्से में अपना बल्ला स्टंप पर दे मारा था. इसके बाद आईसीसी ने उनकी 75 प्रतिशत मैच फीस काटने के साथ-साथ उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया. इतना ही हरमनप्रीत को अब उनकी बदतमीजी की और ज्यादा सजा मिल सकती है क्योंकि क्रिकेट की शीर्ष संस्था भारतीय कप्तान पर दो मैचों का बैन लगाने की तैयारी कर रहा है.
35 साल की हरमनप्रीत के खाते में तीन डिमेरिट अंक दिए जाने के कारण उन पर कम से कम दो मैचों के निलंबन का तलवार लटकने लगा है. इसका मतलब है कि उनका अब एशियन गेम्स 2023 के दो मैचों से बाहर होना तय लग रहा है.
मैदानी अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद उन्होंने स्टंप्स पर बल्ला मारा. हरमन ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान अंपायरिंग के खिलाफ भी बात की. सीरीज का निर्णायक मुकाबला रोमांचक टाई होने के बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच में अंपायरिंग की कड़ी आलोचना की और इसे “दयनीय” बताया, साथ ही कहा कि वह कुछ फैसलों से “वास्तव में निराश” थीं.
हरमनप्रीत यहीं नहीं रुकीं. फोटो समारोह के दौरान भी उन्होंने बांग्लादेश से अंपायरों को फोटोग्राफ के लिए आमंत्रित करने के लिए कहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कप्तान ने कहा, “ केवल आप यहां क्यों हैं? अंपायरों ने आपके लिए मैच टाई करा दिया. उन्हें बुलाओ! बेहतर होगा कि हम उनके साथ एक फोटो भी ले लें।”
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान की इस टिप्पणी पर बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना काफी भड़क गईं और वह अपने खिलाड़ियों को वापस ड्रेसिंग रूम में ले गईं.
“Bring the umpires too.”
“Why you are only here? You haven’t tied the match. The umpires did it for you. Call them up! We better have photo with them as well.”
~ Harmanpreet Kaur pic.twitter.com/VRTEiswxRv
— Cricketopia (@CricketopiaCom) July 23, 2023
ICC नियम के अनुसार, हरमनप्रीत पर लग सकता है दो मैचों का बैन
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, चार डिमेरिट अंक का मतलब है कि खिलाड़ी को दो मैचों का निलंबन झेलना पड़ेगा. दो निलंबन अंक एक टेस्ट और दो टी20 या वनडे के बराबर होते हैं. इसका मतलब है कि हरमनप्रीत कौर अब भारत के अगले दो मैचों से बाहर हो सकती हैं. भारतीय महिला टीम अब एशियाई खेलों के लिए चीन का दौरा करेगी और हरमनप्रीत कौर वहां दो मैचों को मिस कर सकती हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय कप्तान इस मामले में भाग्यशाली हो सकती हैं क्योंकि एशियाई खेल आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते इसलिए वह टूर्नामेंट में भाग ले सकती हैं. हालांकि वह आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त अगले मैचों में नहीं खेल सकती. लेकिन आईसीसी ने अभी तक हरमनप्रीत पर बैन लगाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
IND-W captain Harmanpreet hit the stumps, shouts at the umpire then showed middle finger & thumb to the fans after given LBW by the umpire, claiming it was bat.
She Also Complaint about Umpiring In Press Conference #HarmanpreetKaur #INDWvsBANW pic.twitter.com/4HY8nWff8x— Saqlain (@SaqlainHameeed) July 22, 2023
मैच की बात करें तो 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरमनप्रीत 34वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर स्वीप करने गईं. लेकिन भारतीय कप्तान गेंद को मिस कर गयीं और पैड पर लगी. नाहिदा की अपील पर अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी, जिससे हरमनप्रीत नाराज हो गईं.
गुस्से में उन्होंने अपने बल्ले से स्टंप्स पर प्रहार किया और पवेलियन की ओर जाने से पहले अंपायर को कुछ गुस्से भरे शब्द कहे. पवेलियन के रास्ते में, जब वह बाउंड्री तक पहुंची तो उन्होंने दर्शकों को अंगूठा दिखाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.