रोहित भाई की तरह... वनडे कप्तान बनने के बाद पहली बार बोले शुभमन गिल, क्या-क्या कह गए

Shubman Gill on Rohit Sharma: शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है. हालांकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं. गिल ने कहा कि वह रोहित की ही तरह ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे.

Published date india.com Published: October 9, 2025 2:13 PM IST
Rohit Sharma and Shubman Gill
Rohit Sharma and Shubman Gill

शुभमन गिल अब भारतीय टीम के वनडे टीम के भी कप्तान (Shubman Gill ODI Captain) हैं. इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट की कमान सौंपी गई थी. और अब 2027 के वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए गिल को कप्तान बनाया गया है. हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में होंगे लेकिन सिलेक्टर्स ने 25 साल के इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है. गिल ने कहा कि उनकी कोशिश अपने पूर्ववर्ती रोहित की परंपरा को ही आगे बढ़ाने की होगी.

गिल ने गुरुवार को कहा कि वह रोहित शर्मा की तरह ड्रेसिंग रूम के माहौल को शांत बनाए रखने की कोशिश करेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 अक्टूबर से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले उन्होंने वनडे फॉर्मेट की भी कप्तानी मिलने पर बात की.

गिल से जब शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले उनकी भूमिका बढ़ाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘रोहित भाई का धैर्य और उन्होंने टीम में जो दोस्ती कायम की है मैं उसे आत्मसात करना चाहता हूं.’

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) मैदान
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला वनडे 19 अक्टूबर, 2025 9:00 AM पर्थ
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा, वनडे 23 अक्टूबर, 2025 9:00 AM ए़डिलेड
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा वनडे 25 अक्टूबर, 2025 9:00 AM सिडनी
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पहला T20I 29 अक्टूबर, 2025 1:45 PM कैनबरा
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा T20I 31 अक्टूबर, 2025 1:45 PM मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, तीसरा T20I 2 नवंबर, 2025 1:45 PM होबार्ट
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, चौथा T20I 6 नवंबर, 2025 1:45 PM गोल्ड कोस्ट
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पांचवां T20I 8 नवंबर, 2025 1:45 PM ब्रिसबेन

गिल ने रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाने की कोशिश की, जो दोनों अब केवल ODI फॉर्मेट में ही उपलब्ध हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. गिल ने कहा, ‘इन दोनों ने भारत के लिए कई मैच जीते हैं. बहुत कम लोगों के पास इतना कौशल और अनुभव होता है. हमें उनकी ज़रूरत है.’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 से 25 अक्टूबर के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. और उसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम

मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मिशेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम (पहले दो मैच)

मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की T20I टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.