RCB के बिकने के बाद क्या बदल जाएगा फैन्स की फेवरेट फ्रैंचाइजी का नाम!अन्नया बिड़ला ने दिया हिंट

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:March 26, 2026 10:42 AM IST

IPL फ्रैंचाइजियों के मालिक चाहें तो वे अपनी पसंद के आधार पर टीमों का नया नाम दे सकते हैं. अब जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कमान बिड़ला ग्रुप के हाथ आ गई है, तो क्या उसे मिलेगा नया नाम...

आईपीएल में पिछले सीजन पहली बार चैम्पियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिकाना हक वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी (16,600 करोड़ रुपये) में बेच दिया है. अब इस फ्रैंचाइजी को लीग की शुरुआत से ही सपोर्ट करते आ रहे फैन्स के मन में यह सवाल उमड़ रहा है कि क्या उनकी इस फेवरेट फ्रैंचाइजी का नाम भी बदल जाएगा. हाल ही में इस फ्रैंचाइजी को बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और बीएक्सपीई ने मिलकर फ्रैंचाइजी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली.

Advertising
Advertising

अब इस फ्रैंचाइजी का नाम बदलेगा या नहीं इस पर बिड़ला ग्रुप की पावरफुल सदस्य अन्नया बिड़ला ने सफाई दी है. उन्होंने साफ कहा है कि इस फ्रैंचाइजी के नए मालिकों के हाथ में आने के बावजूद इसका नाम नहीं बदला जाएगा.

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोटी वाली पोस्ट को रिपोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में लिखा, 'RCB 16,705 करोड़ रुपये में बिक गई. आदित्य बिड़ला ग्रुप के कंसोर्टियम, जिसमें डेविड बिलित्जर और ब्लैकस्टोन ने मिलकर इसे ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अच्छी खबर यह है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने टीम के नाम को लेकर यह पुष्टि की है कि 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु' का नाम वही रहेगा.'

अनन्या बिड़ला की पोस्ट @Instagram से

बता दें RCB के पास इस वक्त दो टीमें हैं, जिसमें आईपीएल में उसकी पुरुष टीम, जबकि महिला प्रीमियर लीग (WPL) में महिला टीम आती है. RCB की टीम आईपीएल की उन 8 ऑरिजनल टीमों में से एक है, जो इस लीग की शुरुआत के साथ उसका हिस्सा बनी थी. तब टीम के मालिक शराब कारोबारी विजय माल्या थे, जिन्होंने 450 करोड़ रुपये में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से खरीदी थी.

यह टीम 2025 से पहले कभी खिताब नहीं जीत पाई थी लेकिन फैन्स में इसकी दीवानगी को लेकर कोई कमी नहीं आई. यह टीम फैन्स के एक बड़े वर्ग की हमेशा ही फेवरेट बनी रही. अब जब पिछले साल 2025 में इसके टीम मालिकों (USL) ने इसे बेचने का मन बना लिया तो फैन्स इसे लेकर कुछ चिंतित थे कि जब नए मालिक टीम का हिस्सा बनेंगे तो वह इसके नाम के साथ क्या करेंगे. लेकिन आदित्य ग्रुप की ओर से नाम नहीं बदलने को लेकर आई इस खबर ने उनका दिल जीत लिया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें