
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने वाले ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के इंटरनेशनल करियर पर सवाल उठने लगे हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में यह खबरें खूब जोर-शोर से छाने लगी हैं कि ख्वाजा के टेस्ट करियर का अंत आ चुका है और यह एशेज सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज है, जिसमें उनका रोल पूरा हो चुका है.
ख्वाजा को इस सीरीज में ओपनिंग पॉजिशन पर जगह नहीं मिल रही है. वह एडिलेड टेस्ट में नंबर 4 पर खेले थे, जबकि मेलबर्न में उन्हें नंबर 5 पर मौका मिला था. इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में ओपनिंग पॉजिशन पर ट्रैविस हेड और जेक वेदरलैंड को आजमाया है. उनके बैटिंग ऑर्डर में हो रहे निरंतर फेरबदल के कारण ख्वाजा के करियर पर ये सवाल उठ रहे हैं.
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की ओर से उन्हें खुशखबरी मिली है कि उन्हें सिडनी टेस्ट के लिए टीम में बरकरार रखा गया है और कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड ने यह कन्फर्म भी कर दिया है कि उन्हें सिडनी टेस्ट की प्लेइंग XI में जगह भी मिलेगी. ख्वाजा इस एशेज सीरीज में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और इसी के चलते उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की कई रिपोर्ट अब भी यह दावा कर रही हैं कि सिडनी टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा.
हालांकि जब टीम के कोच और सिलेक्टर एंड्र्यू मैकडॉनल्ड से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘कम से कम मेरी ओर से तो ऐसा कोई संकेत नहीं है कि वह सिडनी टेस्ट के बाद अपने टेस्ट करियर का अंत करने जा रहे हैं. इस कैलेंडर साल में उनका प्रदर्शन पर्याप्त रूप से शानदार रहा है तो मैं यही कहूंगा कि वह वहां (सिडनी) में खेलते दिखाई देंगे.’
बता दें ख्वाजा ने अभी तक सार्वजनिक तौर पर अपने संन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है वह 4 जनवरी से शुरू होने वाली सिडनी टेस्ट से पहले मिले ब्रेक के दौरान अपने घर क्वींसलैंड चले गए हैं, ताकि वह परिवार के साथ कुछ वक्त बिता सकें. 87 टेस्ट खेल चुके ख्वाजा इस सीरीज की शुरुआत में पीठ में खिंचाव की समस्याओं से जूझ रहे थे. इसके चलते वह पर्थ टेस्ट में ज्यादातर समय मैदान से बाहर बैठे थे और इसके बाद वह ब्रिसबेन में भी नहीं खेल पाए थे.
ख्वाजा ने इस एशेज सीरीज में अब तक 3 टेस्ट मैच खेलकर 30 से कुछ ऊपर की औसत से 5 पारियों में कुल 153 रन बनाए हैं. इस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 82 रहा, जो उन्होंने एडिलेड में बनाए, जिसे जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 की बढ़त लेकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.