मैदान पर 'लड़ाई' के लिए अब वैभव को मिलेगी क्या सजा? करियर में होगा कितना नुकसान- क्या कहता है ICC का नियम?

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:June 16, 2026 9:04 PM IST

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ यह मामला ICC के आचार संहिता के नियम 2.12 के तहत आ सकता है. यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, अंपायर या अधिकारी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है.

  • वैभव के खिलाफ यह मामला ICC के आचार संहिता के नियम 2.12 के तहत आ सकता है.
  • यह नियम किसी खिलाड़ी, अंपायर या अधिकारी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है.
  • मैच फीस का 50% तक जुर्माना लग सकता है. रिकॉर्ड में डिमेरिट पॉइंट ऐड हो सकता है.
  • 24 महीनों में 4 डिमेरिट पॉइंट्स होने पर सस्पेंड होने का खतरा भी मंडराने लगता है.

भारत के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) काफी चर्चा में हैं. इस बार वैभव के चर्चा में आने की वजह उनकी शानदार पारी नहीं, बल्कि मैदान पर हुई 'लड़ाई' है. सोमवार (जून, 15, 2026) को भारत-ए को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के सुपर ओवर में हार मिली, जिसके बाद वैभव चर्चा में आ गए. मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा और विजेता का फैसला सुपर ओवर में जाकर तय हुआ. इस दौरान श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों ने जीत का जोश दिखाया और फिर मैदान का तापमान अचानक बढ़ गया. इसके बाद वैभव की श्रीलंका-A के एक खिलाड़ी के साथ बहस हो गई और फिर बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई.

Advertising
Advertising

क्या वैभव पर लग सकता है बैन?

क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है, लेकिन मैदान पर स्लेजिंग की घटना आम है. क्रिकेट का खेल फुटबॉल की तरह नहीं है और यहां फिजिकल टच की इजाजत नहीं है. मैदान पर जानबूझकर किसी खिलाड़ी को धक्का देना या टकराना खेल के नियमों के खिलाफ है और इसके लिए कड़े दंड के प्रावधान हैं. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसे मामलों में ICC का कोड ऑफ कंडक्ट क्या कहता है? क्या वैभव सूर्यवंशी पर बैन लगने का भी खतरा मंडरा रहा है? आइये जानते हैं क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था में ऐसे मामलों के लिए कितना दंड या फिर जुर्माने का प्रावधान है.

यहां देखें वीडियो- 

मैच खत्म होने के बाद आखिर क्या हुआ?

भारत-A को सुपर ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी. भारत की यह लगातार दूसरी हार है. सुपर ओवर में वैभव ने श्रीलंका-A के गेंदबाज कगुथास माथुलन की आखिरी तीन गेंदों का सामना किया. उन्होंने एक चौके समेत 6 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. श्रीलंका-A ने जीत का जश्न मनाया. इसके बाद वैभव अपने साथी सूर्यांश शेडगे के साथ वापस जा रहे थे. कुछ समय बाद वैभव मथुलन की ओर गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत हुई.

इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी मथुलन ने कहा, 'यह IPL नहीं है'. इसके बाद वैभव को गुस्सा आया और वह मथुलन से कहासुनी करने लगे. श्रीलंका-A के खिलाड़ी विशेन हलंबागे ने बीच-बचाव की कोशिश की. इस दौरान वैभव उन्हें धक्का देते हुए दिखाई दिए. हलंबागे भी आगे बढ़े, लेकिन अनुभवी श्रीलंकाई खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच में आकर मामला शांत कर दिया. इसके बाद वैभव नाराज दिखते हुए ड्रेसिंग रूम लौट गए.

सुपर ओवर के दौरान क्या हुआ था?

इससे पहले मैच में भी वैभव सूर्यवंशी सुपर ओवर के नियमों को लेकर कप्तान तिलक वर्मा और अंपायरों की बातचीत के दौरान वहां मौजूद थे. बाद में कोच ऋषिकेश कानिटकर ने उन्हें वहां से हटाया.

क्या कहता है ICC का नियम

यह मामला ICC के आचार संहिता (Code Of Conduct) के नियम 2.12 के अंतर्गत आ सकता है. यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, अंपायर या अधिकारी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है. अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी से टकराता है या धक्का देता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है.

फैसला लेते समय किन-किन बातों पर रखा जाता है ध्यान?

  • संपर्क जानबूझकर हुआ या गलती से?
  • संपर्क कितना गंभीर था?
  • किसी को चोट लगी या नहीं?
  • घटना में शामिल व्यक्ति कौन था?

वैभव पर क्या सजा हो सकती है?

यह मामला आमतौर पर लेवल-1 का अपराध माना जाता है. ऐसे मामलों में...

  • मैच फीस का 50 फीसदी तक जुर्माना लग सकता है.
  • अनुशासन रिकॉर्ड में डिमेरिट पॉइंट ऐड हो सकता है.
  • चेतावनी या आधिकारिक फटकार लगाकर छोड़ा जा सकता है.
  • अगर किसी खिलाड़ी के 24 महीनों में 4 डिमेरिट पॉइंट्स हो जाते हैं तो उस पर सस्पेंड होने का खतरा भी मंडराने लगना है.
Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें