Will Virat Kohli And Rohit Sharma Might Drop From Team India Hopes For Strict Action From New Secretary Devajit Saikia
टीम इंडिया से ड्रॉप हो सकते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, देवाजीत सेकिया से कड़े एक्शन की उम्मीद
विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय से निराशाजनक परफॉर्मेंस दे रहे हैं. लेकिन सिलेक्टर्स शायद उन्हें आराम से टीम से बाहर नहीं कर सकते ऐसे में बोर्ड के सचिव को उन्हें कड़ा ऐक्शन की हरी झंडी देनी होगी.
विराट कोहली और रोहित शर्मा (बाएं) BCCI के
कार्यवाहक सचिव देवाजीत सैकिया (दाएं) @X
नई दिल्ली. भारत में स्टार खिलाड़ियों को खराब दौर आने पर टीम से बाहर करना आसान फैसला नहीं होता. इन दिनों महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का हाल भी वैसा ही है. दोनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से तो संन्यास ले चुके हैं लेकिन दोनों का ही फॉर्म टेस्ट क्रिकेट में दयनीय हो गया है. दोनों लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली ने जहां एक शतक लगाने के बावजूद 9 पारियों में सिर्फ 190 रन ही बनाए तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा तो यहां 5 पारियों में सिर्फ 31 रन ही बना पाए.
नतीजा भारत ऑस्ट्रेलिया में 1-3 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार गया. इतना ही नहीं इससे पहले भारत अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार गया. टेस्ट क्रिकेट में मिली इन 6 हार का नतीजा यह हुआ कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की दौड़ में सबसे आगे चल रही टीम इंडिया क्वॉलीफाई की दौड़ से ही बाहर हो गई. अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताबी मुकाबले के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है. इस खराब फॉर्म के बावजूद दोनों खिलाड़ियों का अभी टेस्ट से संन्यास का कोई इरादा नहीं हैं और शायद चयनकर्ताओं में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि वे इन दोनों को टेस्ट टीम से बाहर कर सकें.
बीसीसीआई के एक अधिकारी से दैनिक जागरण की हुई बातचीत में अधिकारी ने बोर्ड के नए सचिव बनने जा रहे देवाजीत सैकिया को सलाह दी है कि उन्हें सिलेक्शन कमेटी के हेड अजीत अगरकर को फोन कर यह कहना चाहिए कि वह अगर रोहित और विराट पर कोई कड़ा एक्शन लेना चाहते हैं तो बोर्ड की ओर से उन्हें पूरी हरी झंडी है.
ऑस्ट्रेलिया में मिली 1-3 की हार से दुखी इस बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘बहुत खराब संदेश जा रहा है. लोग इंटरनेट पर बड़ा मोहरा हो सकते हैं लेकिन BCCI को देश में क्रिकेट चलाना है और यह दिखना भी चाहिए. अब यह कड़ा संदेश देने की जरूरत है कि किसी भी खिलाड़ी को खुद को खेल से बड़ा नहीं समझना चाहिए. अब एक नई टीम को चुनने की जरूरत है. अजित अगरकर के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमेटी बीसीसीआई की है और नए सचिव को उन्हें कॉल करना चाहिए और एक कड़ा संदेश देना चाहिए.’
हालांकि भारत के नए टेस्ट सीजन के शुरू होने में अभी काफी वक्त है. भारत को अब आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC Test Championship 2025-27) के नए चक्र से अपने टेस्ट अभियान की शुरुआत करनी है, जो इस साल जून के मध्य में इंग्लैंड के दौरे से शुरू होगा. तब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर नाराजगी दूर हो चुकी होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.