क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा! कोच गौतम गंभीर ने दिया दो टूक जवाब

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी. टेस्ट सीरीज के बाद मीडिया से रू-ब-रू हुए गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर सवाल पूछे गए...

Published date india.com Published: October 14, 2025 5:15 PM IST
Virat Kohli Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा @BCCI/x

Rohit Sharma and Virat Kohli ODI World Cup 2027: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बारी-बारी टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. सीनियर बल्लेबाजों की यह जोड़ी अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव है, जहां ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा से वनडे टीम की कमान भी छीन ली है और टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल को सौंप दी है, जो ऑस्ट्रेलिया में बतौर वनडे कप्तान अपनी नई पारी का आगाज करेंगे. इस बीच क्रिकेट फैन्स और एक्सपर्ट्स की निगाहें इस जोड़ी के पर बनी हुई है कि ये दोनों आगामी वनडे वर्ल्ड् कप 2027 तक बने रहेंगे या नहीं.

आज जब वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया से रू-ब-रू हुए तो उन्होंने दोनों के भविष्य पर दो टूक जवाब दे दिया. गंभीर ने इस स्टार जोड़ी के भविष्य पर कोई वादा नहीं किया और कहा कि वह सिर्फ और सिर्फ वर्तमान में रहना पसंद करते हैं.

गंभीर ने कहा कि वनडे विश्व कप में अभी दो साल से अधिक का समय है और ‘वर्तमान में रहना जरूरी है.’ शुभमन गिल की वनडे कप्तान के रूप में नियुक्ति के साथ नेशनल सिलेक्टर्स ने पहले ही वनडे क्रिकेट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है और 2027 में कोहली (39) और रोहित (40) की उम्र को देखते हुए उनके भविष्य पर काफी संदेह है.

गंभीर ने कहा, ’50 ओवर का वर्ल्ड कप अभी ढाई साल दूर है. वर्तमान में रहना बहुत जरूरी है. जाहिर है वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वे वापसी कर रहे हैं. उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया में काम आएगा.’ उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के समापन पर कहा, ‘उम्मीद है कि ये दौरा दोनों खिलाड़ियों के लिए सफल साबित होगा लेकिन इससे जरूरी बात यह है कि टीम एक कामयाब सीरीज खेले.’

सा माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में होने वाले 9 वनडे मैचों (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-3 मैच) में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा. भारतीय टीम पिछले एक साल में गंभीर की कोचिंग में सभी प्रारूपों में बदलाव के दौर से गुजर रही है.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.