Will Virat Kohli Retire From Ipl After Rcbs Maiden Title Win Huge Update Out
मैं संन्यास लूंगा तो... Virat Kohli ने रिटायरमेंट को लेकर फैंस से किया एक बड़ा वादा
Will Virat Kohli Retire From IPL After RCB's Maiden Title Win? जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई. मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक भी खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे.
अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने आखिरकार आईपीएल चैंपियन बनने का अपना सपना पूरा कर लिया. विराट कोहली की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइन ल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीत लिया.
अपना चौथा फाइनल खेलने उतरी RCB का यह पहला आईपीएल खिताब है और इसके साथ ही टीम ने पिछले 18 साल के खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया. RCB को इससे पहले 2009, 2011 और 2016 के फाइनल में जबकि पंजाब को 2014 के फाइनल में हार मिली थी.
जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद डाली और कोहली की आंखें भर आई. मोटेरा की पिच को चूमते हुए कोहली को देखकर उनके प्रशंसक भी खुशी के आंसू रोक नहीं सके होंगे. आईपीएल इस साल 18 बरस का हो गया और इस खिताब के साथ कोहली का कद कुछ और बढ गया.
जीत के बाद कोहली ने कहा , ” यह टीम उतनी ही प्रशंसकों की है, जितनी की टीम की. 18 साल का लंबा समय. मैंने अपनी जवानी, प्राइम और अनुभव सब कुछ इस टीम को दिया. मैंने हर सत्र में जीतने की कोशिश की । जो भी मेरे पास था, दिया.”
फाइनल के बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाया
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने कहा, ” आखिरकार खिताब जीतना अविश्वसनीय अनुभव है. कभी सोचा नहीं था कि यह दिन आयेगा. आखिरी गेंद डाले जाने के समय मैं बहुत भावुक हो गया था. मैंने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी थी और यह अद्भुत अहसास है.”
AB डिविलियर्स को लेकर क्या बोले विराट?
उनके जिगरी दोस्त उस समय सीमा रेखा के पास खड़े थे. कोहली ने उनके बारे में कहा ,” एबीडी ने जो इस टीम के लिये किया, वह अद्भुत है. मैंने उससे कहा कि यह जीत उतनी ही उसकी है , जितनी कि हमारी. मैं चाहता हूं कि तुम हमारे साथ जश्न में शामिल हो. वह चार साल पहले रिटायर होने के बाद भी सबसे ज्यादा बार प्लेयर आफ द मैच रहा. यह बताता है कि लीग पर, टीम पर और मुझ पर उसका क्या प्रभाव है. वह पोडियम पर रहने का हकदार है.”
जब तक आईपीएल खेलूंगा,बेंगलुरू के लिए ही खेलूंगा
कमेंटेटर मैथ्यू हेडन ने जब उनसे पूछा कि वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इस खिताब को वह कहां रखते हैं, कोहली ने कहा , ” यह भी ऊपर है. मैंने पिछले 18 साल में इस टीम को सब कुछ दिया. इस टीम के साथ ही रहा. मैं टीम के साथ रहा और टीम मेरे साथ. मैंने हमेशा इस टीम के साथ जीतने का सपना उेखा था. मेरा दिल बेंगलुरू में है और आत्मा भी. मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा,बेंगलुरू के लिए ही खेलूंगा.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.