
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Women World Cup 2025 INDw vs SLw Match Report: महिला वर्ल्ड कप 2025 का भारत ने जीत से शानदार आगाज किया है. उसने गुवाहाटी का बारासपारा स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका को 59 रन से हरा दिया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए वर्षा से बाधित मैच में 8 विकेट गंवाकर 269 रन बनाए. भारत की पारी के दौरान मैच में कई बार बारिश बाधा बनकर आई, जिसके चलते मैच को रोकना पड़ा था और बाद में मैच अधिकारियों ने इसे 47-47 ओवर का कर दिया. श्रीलंका को जीत के लिए 271 (DLS) का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में उसकी पूरी टीम 45.4 ओवर में 211 रन बनाकर सिमट गई. अब भारत रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगा.
आज खेले गए मैच में श्रीलंका को भारतीय स्पिन तिकड़ी ने अपने जाल में फंसा लिया. दीप्ति शर्मा (3/54), स्नेह राणा (2/32) और श्रेया चारनी (2/34) मिलकर 7 विकेट निकाले. दीप्ति शर्मा ने इससे पहले लड़खड़ाती हुई भारतीय पारी को भी बखूबी संभाला था और 53 गेंदों में 53 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को दमदार स्कोर पर पहुंचाया. दीप्ति को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
271 रनों (DLS) का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने मजबूत शुरुआत की और उसने कप्तान चमारी अट्टापट्टू (43) की शानदार बैटिंग के दम पर 15 ओवर में 82 रन बना लिए. अट्टापट्टू ने इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए. श्रीलंका को हालांकि कप्तानी हसीना परेरा (14) के रूप में पहला विकेट जल्दी ही गंवा दिया था.
इसके बाद कप्तान चामरी अट्टापट्टू का साथ निभाने हर्षिता समरविक्रमा (29) आई थीं, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 52 रन जोड़े. दीप्ति ने चामरी का बोल्ड कर अपना पहला शिकार बनाया.दूसरे छोर से श्रीचारनी ने जल्दी ही (23वें) हर्षिता को LBW आउट कर पवेलियन भेज दिया.
इस बीच अमनजोत कौर ने पारी के 25वें ओवर में विश्मी गुनारत्ने को चलता कर दिय. श्रीलंका की टीम दबाव में आ गई और कविशा दिलहारी (15) को आउट कर उसे 5वां झटका दे दिया. नीलाक्शी डिसिल्वा (35) एक छोर पर खड़ी रहीं लेकिन दूसरे छोर से श्रीलंका की टीम लगातार विकेट गंवाता चला गया और उसकी पूरी टीम यहां 211 रन ही बना पाई.
एक समय भारतीय टीम का स्कोर 120 पर 2 विकेट था. लेकिन पारी का 26वां ओवर फेंकने आईं इनोका रानावीरा ने एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी. उन्होंने अपने अगले ही ओवर में ऋचा घोष को आउट कर भारत को छठा झटका दिया. भारतीय पारी लड़खड़ाती दिख रही थी. यहां से नंबर 6 पर उतरीं दीप्ति का साथ निभाने के लिए ऑलराउंडर अमनजोत कौर (57) ने दीप्ति के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और फिर उसे अंत तक आते-आते मजबूत स्कोर की ओर ले गईं. दोनों बल्लेबाजों ने 7वें विकेट के लिए 97 रनों की शानदार साझेदारी की.
तेजी से रन बटोरने के प्रयास में अमनजोर उदाशिका प्रबोधिनी का दूसरा शिकार बनीं. इसके बाद स्नेहा राणा 15 बॉल की अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए. दीप्ति भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर अचीना कुलासूर्या का शिकार बनीं. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जमाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.