एशिया कप 2024 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, देखें फुल शेड्यूल

Womens Asia Cup 2024 Full Schedule: टूर्नामेंट सितंबर में बांग्लादेश में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है. भारत और पाकिस्तान के बीच 21 जुलाई को मैच होना है.

Published date india.com Updated: March 27, 2024 5:20 PM IST
एशिया कप 2024 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, देखें फुल शेड्यूल
IND vs PAK

Womens Asia Cup 2024 Full Schedule: मौजूदा चैंपियन भारत को 19 जुलाई से श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाली महिलाओं की एशिया कप टी20 चैम्पियनशिप (Women’s Asia Cup 2024) के ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल के साथ रखा गया है. नौ दिन के इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खेलेंगे. आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया को ग्रुप बी में रखा गया है.

इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 26 जुलाई को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. फाइनल 28 जुलाई को होगा. भारत अब तक सात खिताब के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है. एशिया कप में पिछली बार की तरह इस बार भी महिला अंपायर ही होंगी. यह टूर्नामेंट सितंबर में बांग्लादेश में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है. भारत और पाकिस्तान के बीच 21 जुलाई को मैच होना है.

जयशाह ने दिया बड़ा बयान

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ” हम टीमों के बीच बढ़ती भागीदारी और प्रतिस्पर्धात्मकता को देखकर उत्साहित हैं जो महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और महत्व को दर्शाता है. 2018 में छह टीमों से बढ़कर 2022 में सात और अब आठ टीमों तक बढ़ना, हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टूर्नामेंट का पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा. इसी दिन भारत का सामना यूएई 20 से होगा. इसके बाद 21 जुलाई को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. बांग्लादेश की टीम अपने अंतिम लीग मैच में 24 जुलाई को मलेशिया से भिड़ेगी जबकि श्रीलंका का सामना थाईलैंड से होगा. 26 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और फिर रविवार, 28 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.