महिला टी20 विश्व कप में भारत को इस टीम से सावधान रहने की जरुरत, हरभजन सिंह ने दे दी चेतावनी

महिला टी20 विश्व कप 2024 को लेकर भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक बयान दिया है. जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से सर्तक रहने की जरुरत बताई है.

Published date india.com Published: October 3, 2024 4:02 PM IST
महिला टी20 विश्व कप में भारत को इस टीम से सावधान रहने की जरुरत, हरभजन सिंह ने दे दी चेतावनी

महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत यूएई में आज से होने वाली है. जिसको लेकर भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सावधान रहने की जरूरत है. भारत छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में है. जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, 2009 की चैंपियन इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, 2016 की विजेता वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं.

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा और अगला मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलेगा. वे 9 अक्टूबर को श्रीलंका से खेलेंगे और फिर 13 अक्टूबर को अपने आखिरी ग्रुप मैच में रिकॉर्ड छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे. हरभजन ने कहा कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते समय भारत को बहुत सावधान रहने की जरूरत है.

भारत के साथ ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं. ये सभी मैच निश्चित रूप से काफी महत्वपूर्ण होने वाले है. लेकिन एक मैच जो मुझे लगता है कि थोड़ा कठिन होगा.वह है भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच. ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है, भले ही ये मैच दुबई में खेले जा रहा जा रहा हो. उपमहाद्वीप की पिचों पर जो शायद उनके घरेलू परिस्थितियों जितनी अनुकूल न हों.

भारतीय महिला टीम उम्मीद कर रही हैं कि 2024 उनका पहला आईसीसी विश्व कप जीतने का साल होगा. वे तीन बार उपविजेता रही हैं. साल  2020 टी20 विश्व कप और 2005 और 2017 में 50 ओवर के टूर्नामेंट में भारत फाइनल मैच खेल चुकी है.

भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है और पिछले तीन महिला टी20 विश्व कप के कम से कम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इसलिए इस बार भी भारत को ट्रॉफी का हकदार बताया जा रहा है. मगर भारत के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया  की टीम सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है.

महिला टी20 विश्व कप 2024 का पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है. वही दूसरा मैच पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.