Women's T20 WC: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दी 8 रनों से मात, टी20 विश्व कप के फाइनल में होगा साउथ अफ्रीका से सामना

महिला टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के फाइनल में तीसरी बार पहुंची है.

Published date india.com Published: October 18, 2024 11:34 PM IST
Women's T20 WC: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दी 8 रनों से मात, टी20 विश्व कप के फाइनल में होगा साउथ अफ्रीका से सामना

स्पिनर एडेन कारसन और एमेलिया केर के शानदार प्रदर्शन की मदद से न्यूजीलैंड ने कम स्कोर वाले मैच में शुक्रवार केा वेस्टइंडीज को हराकर महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया.अब तक 2009 और 2010 में उपविजेता रही न्यूजीलैंड टीम का सामना रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा. दक्षिण अफ्रीका ने बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया को हराया था.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी थी. जिसमें जॉर्जिया प्लिम्मर ने 31 गेंद में 33 रन का योगदान दिया. वही इन रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के तरफ से डिएंड्रा डोटिन ने 22 गेंद में 33 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. डोटिन ने 16वें ओवर में ताहुहू को तीन छक्के लगाये. मगर फिर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

वेस्टइंडीज 20 ओवर में आठ विकेट खोकर केवल 120 रन ही बना सकी. आफ स्पिनर कारसन ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि केर ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाये जिसमें डोटिन का कीमती विकेट भी शामिल था.

कारसन ने टूर्नामेंट में आठ और केर ने 12 विकेट ले लिये हैं.बीजिंग ओलंपिक खेल चुकी सूजी बेट्स ने आखिरी ओवर डाला. जब वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी. बेट्स ने सिर्फ सात ही रन खर्च किए.बेट्स, कप्तान सोफी डेवाइन और ताहुहू का यह आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है. जिसे वे जीत के साथ यादगार बनाना चाहेंगी. इससे पहले वेस्टइंडीज के लिये हरफनमौला प्रदर्शन करने वाली डोटिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर चार विकेट लिये.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.