आईसीसी ने क्रिकेट फैंस को दी बड़ी सौगात, महिला टी20 विश्व कप में इन लोगों को मिलेगी फ्री एंट्री

महिला टी20 विश्व कप 2024 के टिकटों की कीमत आईसीसी ने जारी कर दी है. 18 साल के कम उम्र के फैंस को मैदान में फ्री एंट्री दी जाएगी.

Published date india.com Published: September 11, 2024 10:30 PM IST
आईसीसी ने क्रिकेट फैंस को दी बड़ी सौगात, महिला टी20 विश्व कप में इन लोगों को मिलेगी फ्री एंट्री

ईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए टिकटों की कीमत जारी कर दी है. महिला टी20 विश्व कप को बांग्लादेश से यूएई में शिफ्ट किया गया है. विश्व कप के मैच शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे. अब आईसीसी ने टिकटो की कीमत का खुलासा करके फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. महिला टी20 विश्व कप में 18 साल से कम आयु वर्ग के लिए निशुल्क प्रवेश का फैसला किया है जबकि इसके लिए टिकटों की कीमत पांच दिरहम (लगभग 115 रुपये) से शुरू होगी.

टेस्ट इतिहास के 7 ऐसे मैच, जो बिना एक भी गेंद फेंके हुए रद्द

यह 10 टीम का टूर्नामेंट तीन से 20 अक्टूबर तक खेला जायेगा जिसमें 18 दिन में 23 मैच खेले जाएंगे. 20 लीग मैच दुबई और शारजाह में होंगे जिनमें से सेमीफाइनल क्रमशः 17 और 18 अक्टूबर को दुबई और शारजाह में होंगे। फाइनल दुबई में खेला जाएगा. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने बतायी कि टिकट की न्यूनतम कीमत पांच दिरहम होगी और 18 वर्ष से कम आयु के सभी लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा.

साल 2024 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत इस दिन करेगी अपने सफर की शुरुआत

भारत महिला टी20 विश्व कप में अपने सफर की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. वही भारत का तीसरा मैच श्रीलंका के साथ 9 अक्टूबर  को होगा. भारत अपना आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अक्टूबर खेलेगी. भारत की टीम महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए में है. जिसमें उनके अलावा  ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड शामिल है. इस ग्रुप की टॉप 2 टीमें सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.