राजनीतिक तख्तापलट के बाद बांग्लादेश से छिनी गई टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी, अब इस देश में होगा आयोजन

Women's T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के नौवें एडिशन का आयोजन 3 से 20 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा.

Published date india.com Updated: August 20, 2024 9:16 PM IST
राजनीतिक तख्तापलट के बाद बांग्लादेश से छिनी गई टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी, अब इस देश में होगा आयोजन
Women's T20 World Cup

दुबई: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने इस टूर्नामेंट को अब बांग्लादेश से दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया है. आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी थी, लेकिन पिछले कुछ से वहां जारी राजनीतिक तख्तापलट के बाद इस टूर्नामेंट को अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिया गया है. आईसीसी की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिया गया.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारियों की ICC से साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया. बीसीबी ने महिला टी20 विश्व कप 2024 को यूएई में करवाने पर अपनी सहमति दे दी है. हालांकि बांग्लादेश मेजबान बना रहेगा. टूर्नामेंट का आयोजन UAE के दो स्थानों- दुबई और शारजाह में 3 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा.

इससे पहले, आईसीसी ने टूर्नामेंट के नौवें एडिशन की मेजबानी को लेकर भारत से संपर्क किया था, लेकिन बीसीसीआई ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने से इनकार दिया था. हालांकि जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने भी मेजबानी की रुचि दिखाई थी, लेकिन आईसीसी ने अब महिला टी20 विश्व कप 2024 को यूएई में आयोजित कराने का फैसला किया है.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, ” बांग्लादेश के लिए महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं करना निराशाजनक है क्योंकि हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक यादगार आयोजन की तैयारी की थी.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.